-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Former Cricketer Gautam Gambhir Say If He Had Not Been Virat Kohli He Would Not Get 3 Years Asia Cup Rohit Sharma Ravichandran Ashwin
‘किसी और को 3 साल नहीं मिलते…’, विराट कोहली के सेंचुरी पर इस भारतीय खिलाड़ी का बड़ा बयान
- Written By: काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में आखिरी मैच में शतक लगाकर अपने फैंस का दिल खुश कर दिया। विराट कोहली के फैंस इस लम्हे का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने करियर का 71 वां शतक लगाया। विराट कोहली को यह शतक लगाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। इस बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का कहना है कि, जितने मौके कोहली को मिले किसी और को नहीं मिले।
साल 2019 के बाद से विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गया था। वह कई बार शून्य पर आउट हुए है। लेकिन, इसके बाद भी टीम ने उन्हें कई बार मौके दिए है। चाहे पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री हो या मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ और टीम के कप्तान रोहित शर्मा। सभी ने विराट का साथ दिया। उन्हें हर बार मौके दिया। इसी बात पर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपनी राय व्यक्त की है।
सम्बंधित ख़बरें
ENG vs IND: रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, गांगुली-द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड को किया पीछे
सिर्फ एक चौके से विराट बने नंबर-1! इंग्लैंड में कोई भारतीय नहीं कर पाया था ये कमाल, 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
कार्डिफ में विराट का रिकॉर्ड मिशन, एक पारी में टूट सकते हैं 4 बड़े रिकॉर्ड; राहुल द्रविड़ को भी छोड़ेंगे पीछे
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा, “तीन साल काफी लंबा समय होता है। ये तीन महीने नहीं है। मैं आलोचनात्मक नहीं हो रहा हूं लेकिन ये मकाम उन्होंने कमाया है क्योंकि उन्होंने अतीत में कई सारे रन बनाए हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई युवा बल्लेबाज अगर तीन साल तक शतक नहीं बनाता तो इंटरनेशनल क्रिकेट में टिक पाता। ये होना था और ये सही समय पर हुआ।”
उन्होंने आगे कहा, “आप टी20 विश्व कप के करीब हैं और उन्होंने शतक जमा दिया है। लेकिन इस मामले में थोड़ा ईमानदारी बरतें तो मुझे नहीं लगता कि कोई तीन साल तक बिना शतक बनाए टिक पाता। अश्विन, रहाणे, रोहित, केएल राहुल सभी को टीम से बाहर जाना पड़ा है। मुझे एक भी इंसान याद नहीं जो तीन साल तक बिना शतक बनाए टिका रहा। ऐसे सिर्फ कोहली हैं और उन्होंने ये मकाम कमाया है।”
बता दें कि, एशिया कप में विराट कोहली ने जबरदस्त वापसी की है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अर्धशतकीय और शतकीय पारी खेलकर अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है। वहीं, इस साल अक्टूबर नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में सभी टीमें इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए अपनी जी जान लगा देगी। टी 20 वर्ल्ड कप में फैंस को एक बार फिर कोहली का विस्फोटक अंदाज़ देखने को मिल सकता है।
Former cricketer gautam gambhir say if he had not been virat kohli he would not get 3 years asia cup rohit sharma ravichandran ashwin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत
Jul 21, 2026 | 04:25 AMAaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM














