IPL 2025: ये हैं आईपीएल इतिहास के वो 5 बल्लेबाज, जिन्होंने सबसे कम उम्र में जड़ा शतक
आईपीएल में आएदिन नए रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र के दौरान शतक लगाया हो।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रिषभ पंत (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन पहला मैच डिफैंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच ईडन गाडर्न में होगा। जबकि आईपीएल 2025 का अंतिम मैच 25 मई को खेला जाएगा। 10 टीमों की मौजूदगी में खेला जाने वाला आईपीएल का 18वां संस्करण काफी रोमांचक होने वाला है। इसके लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं और अपने बेस्ट प्लेइंड 11 की तलाश कर रही हैं। आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है। इसमें बल्लेबाज गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हैं। इसी कड़ी में आईए अब हम आपको आईपीएल इतिहास के उन 5 बल्लेबाजों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस लीग के दौरान सबसे कम उम्र में शतक लगाया हो।
1. मनीष पांडे
मनीष पांडे आईपीएल इतिहास के वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे कम उम्र में शतक लगाया था। उन्होंने 19 साल 253 दिन की उम्र पर आईपीएल में शतक लगाया था। ये शतक उन्होंने साल 2009 के आईपीएल में डेक्कन चार्जर के खिलाफ लगाया था। उस मैच में मनीष पांडे ने 73 गेंद पर 114 रन बनाए थे।
2. ऋषभ पंत
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम शामिल है। उन्होंने आईपीएल का पहला शतक 20 साल 218 दिन की उम्र मे लगाया था। उन्होंने ये शतक दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर बनाया था। उस वक्त वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेला करते थे। उन दिन पंत ने 63 गेंदों में ताबड़तोड़ 128 रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की, तो फिर संजू या अभिषेक में से कौन, इस स्टार खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?
3. देवदत्त पाडिक्कल
इस लिस्ट में हौनहार युवा विकेकीपर बल्लेबाज देवदत्त पाडिकल का नाम तीसरे स्थान पर हैं। पाडिक्कल ने आईपीएल में पहला शतक 20 साल 289 दिन की उम्र में लगाया।
4. यशस्वी जायसवाल
चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल हैं। उन्होंने 21 साल और 123 दिन की उम्र में शतक लगाया। उनका ये शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में आया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. संजू सैमसन
आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संजू सैमसन पांचवे स्थान पर हैं। उन्होंने 22 साल 141 दिन की उम्र में ये कारनामा किया। इस वक्त संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी कर रहे हैं। ये शतक उन्होंने 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगाया था। इस मैच में उन्होंने कुल 102 रन बनाए थे।
