Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीम इंडिया के दिग्गज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, फैंस के लिए लिखा भावुक पोस्ट

Retirement News: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। 38 वर्षीय रहाणे ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपना फैसला सुनाय

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 30, 2026 | 11:25 AM

अजिंक्य रहाणे (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ajinkya Rahane Announces Retirement From All Cricket Formats: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़े युग का अंत हो गया है। टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार और पूर्व उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा कर दी है। 38 वर्षीय रहाणे ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ये जानकारी दी और कहा कि उनके करियर के इस पड़ाव पर अब ‘आगे बढ़ने’ का ये बिल्कुल सही समय है।

रहाणे ने सोशल मीडिया पर ‘कैप नंबर 278, साइनिंग ऑफ’ लिखते हुए एक भावुक वीडियो साझा किया और अपने 20 साल लंबे शानदार क्रिकेट सफर को विराम देने का फैसला सुनाया। इस वीडियो संदेश में उन्होंने अपने बचपन के दिनों से लेकर भारतीय टीम की जर्सी पहनने तक के सफर को याद करते हुए कहा कि उनके करियर के इस पड़ाव पर अब ‘आगे बढ़ने’ का ये बिल्कुल सही समय है।

रहाणे के करियर का सबसे यादगार पल

रहाणे के करियर का सबसे यादगार पल 2020-21 का ऑस्ट्रेलिया दौरा रहा, जब विराट कोहली की गैरमौजूदगी में उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली। एडिलेड में 36 रन पर ऑलआउट होने के बाद उनकी अगुवाई में भारत ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज 2-1 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने कुल छह टेस्ट में भारत की कप्तानी की, जिनमें चार मुकाबलों में जीत दिलाई।

सम्बंधित ख़बरें

WI vs PAK: वेस्टइंडीज टेस्ट के बाद पाकिस्तान को लगा डबल झटका, ICC ने इन दो खिलाड़ियों पर लिया बड़ा एक्शन

क्या इंग्लैंड टेस्ट टीम की किस्मत बदलेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? ECB जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान

CWG 2026: मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय लॉन्ग जम्पर बने

CWG 2026: जैसमीन की जीत के साथ भारत का बड़ा धमाका, बॉक्सिंग में 6 और पदक हुए पक्के

अजिंक्य रहाणे ने क्या कहा?

अपने संदेश में रहाणे ने कहा, ‘जीवन की हर शुरुआत का एक अंत होता है। मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का सही समय आ गया है। मैंने हमेशा अपने देश और टीम को खुद से ऊपर रखा और पूरी ईमानदारी से क्रिकेट खेला।’

39 वर्षीय रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 5,077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक शामिल हैं। उनकी खास पहचान विदेशी परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी रही, जहां उनके 12 में से 8 टेस्ट शतक आए।

India batter Ajinkya Rahane has announced his retirement from international cricket and all formats. He posted on Instagram, “Cap 278 signing off. Thank you for all the love and support over the years. Forever grateful” (Video: Ajinkya Rahane/Instagram) pic.twitter.com/DRRSDzaHe2 — IANS (@ians_india) July 30, 2026

व्हाइट-बॉल क्रिकेट और IPL का प्रर्दशन

व्हाइट-बॉल क्रिकेट में रहाणे ने 2014 T20 वर्ल्ड कप और 2015 वनडे वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनका आखिरी वनडे 2018 में और आखिरी T20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 में आया था। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी रहाणे का करियर बेहद सफल रहा। उन्होंने 212 मैचों में छह अलग-अलग फ्रेंचाइज़ियों का प्रतिनिधित्व किया और 5,367 रन बनाए। 2026 सीजन में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी।

यह भी पढ़ें- WI vs PAK: वेस्टइंडीज टेस्ट के बाद पाकिस्तान को लगा डबल झटका, ICC ने इन दो खिलाड़ियों पर लिया बड़ा एक्शन

अजिंक्य रहाणे का करियर रिकॉर्ड (अंतरराष्ट्रीय और IPL)

फॉर्मेट मैच पारी कुल रन सर्वोच्च स्कोर औसत शतक अर्धशतक
टेस्ट (Test) 85 144 5,077 188 38.46 12 26
वनडे (ODI) 90 87 2,962 111 35.26 3 24
T20आई (T20I) 20 20 375 61 20.83 0 1
आईपीएल (IPL) 185 172 4,642 105 30.34 2 30

फैन्स सहित सबको किया धन्यवाद

रहाणे ने अपने संदेश में बीसीसीआई, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन, अपने सभी कोच, साथियों, आईपीएल फ्रेंचाइजियों, परिवार और प्रशंसकों का आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट ने मुझे हारना भी सिखाया, लेकिन एक जगह मैं कभी नहीं हारा और वह था आप सभी के दिलों में। आपके प्यार और भरोसे के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। कैप नंबर 278, अब विदा ले रहा हूं।’

रहाणे के संन्यास पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा कि रहाणे का करियर भारतीय क्रिकेट का एक शानदार अध्याय रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी शांत नेतृत्व क्षमता, समर्पण और दबाव में प्रदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

Ajinkya rahane retires from international cricket all formats retirement news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 10:44 AM

Topics:  

  • Ajinkya Rahane
  • Cricket Sports News
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.