FIFA World Cup: वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड टीम के साथ बड़ा खेल! खिलाड़ियों के मैच वाले जूते और बॉल चोरी
FIFA World Cup: क्रोएशिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबले से ठीक पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लोरिडा से कंसास सिटी जा रहे खिलाड़ियों के जूते, फुटबॉल चोरी हो गए।
- Written By: दिव्या सिंह
इंग्लैंड फुटबॉल टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
FIFA World Cup News: फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपने पहले मुकाबले से पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ्लोरिडा से मिसौरी ले जाए जा रहे टीम के कई जरूरी उपकरण रास्ते में चोरी हो गए। चोरी हुए सामान में खिलाड़ियों के बूट, फुटबॉल, एनालिसिस उपकरण, कोच थॉमस ट्यूशेल का रणनीतिक व्हाइटबोर्ड और मसाज टेबल शामिल हैं।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कार्गो में केवल एक फुटबॉल ही बची मिली। टीम का अहम सामान फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित ट्रेनिंग कैंप से मिसौरी के स्वोप सॉकर विलेज बेस ले जाते समय चोरी हो गया। इंग्लैंड फुटबॉल एसोसिएशन (FA) और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं।
खिलाड़ियों के मैच वाले जूते चोरी, बॉल भी गायब
बताया जा रहा है कि चोरी हुए सामान में फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों के जूते, फुटबॉल, ट्रेनिंग उपकरण और अन्य जरूरी संसाधन शामिल हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि कप्तान हैरी केन और स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंगहैम समेत कई खिलाड़ियों के बूट भी चोरी हुए सामान में शामिल हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
J&K CM उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी को दी बधाई, टेस्ट टीम में चयन को बताया जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का पल
SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम से बाहर इन दो स्पिनरों को मिली अहम जिम्मेदारी
डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?
Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
रिपोर्ट्स के अनुसार टीम की ट्रेनिंग और मैच तैयारियों के लिए इस्तेमाल होने वाले एनालिसिस इक्विपमेंट, मुख्य कोच थॉमस ट्यूशेल के रणनीतिक व्हाइटबोर्ड और खिलाड़ियों की रिकवरी के लिए उपयोग की जाने वाली मसाज टेबल भी गायब हैं। दावा किया गया है कि पूरे कार्गो में केवल एक फुटबॉल बची मिली।
टीम मैनेजमेंट के सामने बड़ी चुनौती
घटना के बाद इंग्लैंड फुटबॉल एसोसिएशन (FA) ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सामान की ढुलाई से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका संदेह के घेरे में है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इंग्लैंड टीम का पहला मुकाबला 18 जून को क्रोएशिया के खिलाफ खेला जाना है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने जरूरी उपकरणों की व्यवस्था करना और तैयारियों को पटरी पर लाना बड़ी चुनौती बन गया है।
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: खिलाड़ियों की जर्सियों में छिपी है देशों की पहचान, डिजाइन के जरिए झलकती ये खास विरासत
हालांकि, इस पूरे मामले पर FA की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब सभी की नजर जांच के नतीजों और टीम की तैयारियों पर टिकी हुई है।
