Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फीफा वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम को मिलेगा खास तोहफा, इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों को मिलेगी चैंपियनशिप रिंग

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार विजेता टीम के खिलाड़ियों को मिलेगी खास चैंपियनशिप रिंग। जानें फाइनल मुकाबले और इस अनोखे तोहफे की कहानी।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 17, 2026 | 11:40 AM

बेस्पोक चैंपियनशिप रिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

FIFA World Cup 2026 Championship Rings: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के विजेता खिलाड़ियों को इस बार ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ एक खास सम्मान भी मिलेगा। फीफा ने पहली बार अपने किसी टूर्नामेंट में विजेता टीम के लिए ‘बेस्पोक चैंपियनशिप रिंग’ देने का फैसला किया है। ये ऐलान फुटबॉल की दुनिया में एक नई परंपरा की शुरुआत माना जा रहा है।

प्रशंसकों को भी दी जाएगी ये खास रिंग

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल के बाद विजेता टीम को ये विशेष चैंपियनशिप रिंग्स प्रदान की जाएंगी। फीफा कुल 2,026 चैंपियनशिप रिंग्स तैयार करेगा। इनमें से 30 रिंग्स विजेता टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए होंगी, जबकि बाकी 1,996 रिंग्स दुनियाभर के प्रशंसकों के लिए आधिकारिक लाइसेंस प्राप्त उत्पाद के रूप में उपलब्ध कराई जाएंगी।

कैसी दिखेगी ये खास अंगूठी?

हर रिंग पर एक तरफ फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी की आकृति होगी, और दूसरी तरफ विजेता टीम की पहचान के अनुसार विशेष डिजाइन बनाया जाएगा। सभी रिंग्स को अलग-अलग नंबर दिए जाएंगे, खिलाड़ियों के अनुसार कस्टम फिट किया जाएगा और उनके साथ ऑथेंटिसिटी सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

FIFA World Cup के सेमीफाइनल में हार का बदला? अर्जेंटीना का दावा- मैच हारने के बाद ब्रिटेन ने की सैन्य घुसपैठ

19 साल पहले गोद में उठाया था, अब उसी खिलाड़ी से होगा वर्ल्ड कप फाइनल का मुकाबला; जानिए मेसी-यमाल की कहानी

इंग्लैंड पर जीत के बाद अर्जेंटीना मुश्किल में, खिलाड़ियों के जश्न पर FIFA ले सकता है बड़ा एक्शन

फीफा वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड पर जीत के साथ मेसी ने अपने नाम किया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

कब और कहां दी जाएगी रिंग

फाइनल के तुरंत बाद विजेता टीम के कप्तान और मुख्य कोच को प्रतीकात्मक रूप से अस्थायी रिंग दी जाएगी। इसके बाद खिलाड़ियों के लिए उनकी उंगलियों के अनुसार कस्टमाइज की गई स्थायी रिंग्स तैयार करने के बाद में आधिकारिक समारोह में सौंपी जाएंगी।

यह भी पढ़ें- 19 साल पहले गोद में उठाया था, अब उसी खिलाड़ी से होगा वर्ल्ड कप फाइनल का मुकाबला; जानिए मेसी-यमाल की कहानी

अब तक कैसा रहा दोनों टीमों का प्रर्दशन?

वर्ल्ड कप फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा। अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जहां लियोनेल मेसी ने दोनों गोल में असिस्ट किए। वहीं, स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 2010 के बाद पहली बार विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया। लामिन यमाल ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया, जबकि मिकेल ओयारजाबाल और पेड्रो पोरो ने गोल कर स्पेन को खिताबी मुकाबले तक पहुंचाया।

Fifa world cup 2026 winners historic championship rings spain argentina

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 11:40 AM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Football News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.