Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

19 साल पहले गोद में उठाया था, अब उसी खिलाड़ी से होगा वर्ल्ड कप फाइनल का मुकाबला; जानिए मेसी-यमाल की कहानी

Messi vs Yamal: 19 साल पहले मेसी ने जिस बच्चे को गोद में उठाया था, अब उसी लामिन यमाल से होगा अर्जेंटीना बनाम स्पेन वर्ल्ड कप फाइनल का मुकाबला। जानिए इस ऐतिहासिक मैच की पूरी कहानी।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 17, 2026 | 08:10 AM

लियोनेल मेसी और लामिन यमाल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Messi vs Yamal FIFA World Cup Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल फुटबॉल इतिहास के सबसे खास मुकाबलों में से एक बनने जा रहा है। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी और स्पेन के युवा स्टार लामिन यमाल आमने-सामने होंगे। खास बात ये है कि 19 साल पहले मेसी ने एक चैरिटी फोटोशूट के दौरान जिस बच्चे को गोद में उठाया था, वही बच्चा आज उनके खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल खेलने उतरेगा।

Lionel Messi will face the baby he once held in his arms in a FIFA World Cup final, 19 years later. pic.twitter.com/7o5n2TchaU — Universal News (@universalnewsx) July 15, 2026

यमाल से मेसी की ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

साल 2007 में बार्सिलोना के लिए खेलते हुए मेसी ने यूनिसेफ के एक चैरिटी कैलेंडर फोटोशूट में हिस्सा लिया था। इस दौरान उनकी जोड़ी वहीं के रहने वाले एक परिवार के छोटे बच्चे के साथ बनाई गई थी। वो बच्चा कोई और नहीं, बल्कि आज का स्पेनिश स्टार लामिन यमाल था। उस समय मेसी ने यमाल को गोद में लेकर और नहलाते हुए तस्वीरें खिंचवाई थीं।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs ENG 2nd ODI: दूसरे वनडे में 4 विकेट से हारा भारत, इंग्लैंड ने सीरीज में की 1-1 की बराबरी

शुभमन गिल के निशाने पर बड़ा रिकॅार्ड, कार्डिफ में चल रहे वनडे मुकाबले में रच सकते है इतिहास

IND vs ENG: आज कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम का अपडेट

इंग्लैंड पर जीत के बाद अर्जेंटीना मुश्किल में, खिलाड़ियों के जश्न पर FIFA ले सकता है बड़ा एक्शन

पिता ने किया वायरल

ये तस्वीरें कई साल तक लोगों की नजरों से दूर रहीं। फिर 2024 में यमाल के पिता ने इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद ये पूरी दुनिया में वायरल हो गई। तब लोगों को पता चला कि मेसी की गोद में दिख रहा बच्चा अब स्पेन की नई फुटबॉल सनसनी बन चुका है।

यमाल कम उम्र से ही है शानदार फुटबॅालर

लामिन यमाल ने कम उम्र में ही क्लब और देश के लिए कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अपनी शानदार ड्रिब्लिंग, बेहतरीन पासिंग और आक्रामक खेल के दम पर उन्होंने इस वर्ल्ड कप में भी सभी का ध्यान खींचा है। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्पेन फाइनल में पहुंचा है।

खेल की कोई उम्र नहीं होती

वहीं, 39 वर्षीय लियोनेल मेसी ने भी एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके खेल पर असर नहीं डाल सकी है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने दो शानदार असिस्ट देकर अर्जेंटीना को 2-1 की जीत दिलाई और लगातार दूसरे वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड पर जीत के बाद अर्जेंटीना मुश्किल में, खिलाड़ियों के जश्न पर FIFA ले सकता है बड़ा एक्शन

2026 रहेगा सबसे यादगार वर्ल्ड कप

अब फुटबॉल प्रेमियों की नजरें इस ऐतिहासिक फाइनल पर टिकी हैं। एक तरफ अपने करियर का एक और वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रहे लियोनेल मेसी होंगे, तो दूसरी तरफ पहली बार विश्व चैंपियन बनने का सपना लेकर उतरेंगे युवा स्टार लामिन यमाल। 19 साल पुरानी एक तस्वीर अब वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे यादगार कहानी बन चुकी है।

Messi vs yamal world cup final 19 years old photoshoot story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 08:10 AM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Football
  • Lionel Messi
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.