Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FIFA World Cup 2026 Final: अर्जेंटीना बनाम स्पेन की महाभिडंत आज, जानें कब और कहां देखें फ्री लाइव मैच

Argentina vs Spain: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा। मेसी बनाम यमाल की इस जंग को भारत में फ्री में लाइव देखने की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 19, 2026 | 02:38 PM

अर्जेंटीना बनाम स्पेन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

FIFA World Cup 2026 Final: फुटबॉल की दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला अब बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला आज रात डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोप की दिग्गज टीम स्पेन के बीच खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मैच का गवाह बनेगा अमेरिका के न्यू जर्सी का शानदार मेटलाइफ स्टेडियम, जहां दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों का रोमांच अपने चरम पर है।

लगातार दूसरा खिताब जीतने पर अर्जेंटीना की नजर

लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना की टीम इतिहास रचने के मुहाने पर खड़ी है। उनकी नजरें लगातार दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम कर अपनी बादशाहत बरकरार रखने पर हैं। अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट पक्का किया है।

टीम के लिए सबसे सुखद बात यह है कि उनके दिग्गज कप्तान लियोनेल मेसी जबरदस्त फॉर्म में हैं और इस टूर्नामेंट में अब तक 8 गोल दाग चुके हैं। मेसी ने फाइनल से पहले हुंकार भरते हुए कहा है कि उनकी टीम खिताब के लिए मैदान पर अपना सब कुछ झोंकने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सम्बंधित ख़बरें

FIFA World Cup फाइनल के बाद मैदान बना अखाड़ा! स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ियों में जमकर मारपीट, देखें VIDEO

ये स्पेन नहीं, अमेरिका की जीत है… ट्रंप के बयान से मची हलचल, अगले वर्ल्ड कप पर कही ये बात

किस्मत में लिखी थी जीत… स्पेन की जीत के बाद बोले फेरान टोरेस, आलोचकों को दिया जवाब, बोले- जब सामने मेसी हो

FIFA Golden Boot 2026: मेसी-रोनाल्डो सब छूटे पीछे! किलियन एम्बाप्पे ने बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड, देखें VIDEO

स्पेन की युवा ब्रिगेड की चुनौती

दूसरी ओर, स्पेन की टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में अपने आक्रामक खेल से सबको प्रभावित किया है। सेमीफाइनल में मजबूत फ्रांस को 2-0 से मात देकर फाइनल में पहुंची स्पेन की टीम मेसी की सेना को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है। स्पेन की सफलता में उनकी युवा सनसनी लामीन यमाल का बड़ा हाथ रहा है, जिन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अब तक 6 गोल किए हैं। यह फाइनल मुकाबला ‘अनुभव बनाम युवा जोश’ की एक बड़ी लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।

भारतीय समय के अनुसार कब शुरू होगा मैच?

भारत में फुटबॉल के प्रति बढ़ती दीवानगी को देखते हुए फैंस इस मैच की टाइमिंग को लेकर काफी उत्सुक हैं। मेटलाइफ स्टेडियम में यह मैच स्थानीय समय के अनुसार 19 जुलाई की दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। हालांकि, भारत में समय के अंतर के कारण ये वर्ल्ड कप 20 जुलाई सोमवार की रात को 12:30 बजे शुरू होगा। आसान शब्दों में कहें तो भारतीय फुटबॉल प्रेमियों को रविवार की देर रात जागकर अपनी नींद खराब करनी होगी ताकि वे इस रोमांचक मुकाबले का सीधा आनंद ले सकें।

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे फतह को तैयार टीम इंडिया, लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा ब्रिगेड रवाना, देखें पूरा शेड्यूल

भारत में यहां देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग

भारतीय फैंस के लिए सबसे अच्छी खबर ये है कि वे इस मेगा फाइनल को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देख सकते हैं। टेलीविजन पर इसका सीधा प्रसारण ‘डीडी स्पोर्ट्स’ चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा प्राइवेट नेटवर्क पर ‘युनाइट8’  स्पोर्ट्स चैनलों पर भी इसे देखा जा सकता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो फैंस अपने मोबाइल या लैपटॉप पर ‘जियो टीवी’ ऐप या ‘जी5’ ऐप और उनकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं।

इस टूर्नामेंट में अब तक दोनों ही टीमों ने असाधारण प्रदर्शन किया है। अब देखना यह होगा कि क्या मेसी का अनुभव भारी पड़ता है या लामीन यमाल की रफ्तार स्पेन को चैंपियन बनाती है।

Fifa world cup 2026 final argentina vs spain live streaming india free

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 02:38 PM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Football

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.