Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FIFA World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने तुर्की को 2-0 से रौंदा, 20 साल के युवा खिलाड़ी ने गोल दागकर रचा इतिहास

Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने तुर्की को 2-0 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। युवा खिलाड़ी इरानकुंडा के ऐतिहासिक गोल और पैट्रिक के शानदार डिफेंस की पूरी कहानी यहाँ पढ़ें।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 14, 2026 | 06:40 PM

फीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Fifa World Cup 2026 Updates: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को एक बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वैंकूवर के मशहूर बीसी प्लेस स्टेडियम में खेले गए ग्रुप डी के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने हर किसी को हैरान कर दिया। कंगारू टीम ने अपने दमदार खेल के दम पर तुर्की को एकतरफा अंदाज में 2-0 से धूल चटा दी।

डेब्यू मैच में चमके पैट्रिक

इस ऐतिहासिक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के युवा गोलकीपर पैट्रिक बीच ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया और पहली ही बार में छा गए। वहीं, मैच में नेस्टोरी इरनकुंडा और कॉनर मेटकाफ ने बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम की झोली में एक यादगार जीत डाल दी। ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच की शुरुआत से ही तुर्की के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाती हुई नजर आई।

मैच के 27वें मिनट में पॉल ओकॉन-एंगस्टलर ने नेस्टोरी इरानकुंडा को एक जादुई पास दिया। 20 साल के युवा इरानकुंडा ने बिना कोई गलती किए डिफेंडर को छकाया और गेंद को सीधे गोल पोस्ट में डाल दिया। इस गोल के साथ ही वह फीफा वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

सम्बंधित ख़बरें

हार का दर्द बयां कर भावुक हुए लियोनेल मेसी, बोले- ये जख्म भरने में वक्त लगेगा; स्पेन को दी बधाई

फीफा वर्ल्ड कप हारते ही सुलग उठा अर्जेंटीना, ब्यूनस आयर्स में भारी दंगा; भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर

स्पेन पर हुई 480 करोड़ की बरसात! रनर-अप अर्जेंटीना को मिले इतने अरब; जानें FIFA 2026 की पूरी इनामी राशि

FIFA World Cup फाइनल के बाद मैदान बना अखाड़ा! स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ियों में जमकर मारपीट, देखें VIDEO

पहले हाफ तक ऑस्ट्रेलिया आगे

इसके बाद तुर्की की टीम ने मैच में वापसी करने और स्कोर बराबर करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। मगर ऑस्ट्रेलिया के नए-नवेले गोलकीपर पैट्रिक बीच दीवार बनकर खड़े रहे। उन्होंने कई शानदार और हैरान करने वाले बचाव किए, जिसके चलते पहला हाफ खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 से आगे बनी रही।

यह भी पढ़ें- ‘सिर्फ जीत से काम नहीं चलेगा…’, पाकिस्तान मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को दी ये बड़ी चेतावनी

दूसरे हाफ में मेटकाफ ने पक्की की जीत

दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया और ज्यादा आक्रामक नजर आया। मैच के 53वें मिनट में कॉर्नर किक पर हैरी साउटर ने हेडर से गोल करने की कोशिश की, जिसे तुर्की के गोलकीपर उगुरकान काकिर ने रोक लिया। इसके बाद 56वें मिनट में तुर्की के स्टार खिलाड़ी अर्दा गुलेर ने एक तेज शॉट लगाया, लेकिन पैट्रिक बीच ने डाइव लगाकर गेंद को गोल पोस्ट में जाने से रोक दिया।

मैच के 75वें मिनट में कॉनर मेटकाफ ने एक शानदार गोल करके ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को 2-0 कर दिया। इस गोल ने तुर्की की वापसी की बची-खुची उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। इसके बाद तुर्की की टीम अंत तक कोई गोल नहीं कर सकी। आपको बता दें कि साल 2006 के बाद यह पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया ने फीफा वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में जीत दर्ज की है।

Fifa world cup 2026 australia beats turkey irankunda record goals

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 06:39 PM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.