2026 के आईपीएल में नहीं दिखेगा ‘थाला’ का जादू? खबर सामने आते ही धोनी के फैंस में मचा कोहराम
धोनी के पिछले कुछ समय से फैंस के बीच रिटायमेंट की बातें क्रिकेट बाजार में चलती रहती हैं। इस बार उन्होंने खुद इसके बारे में अपने विचार लोगों के बीच रखे हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
महेंद्र सिंह धोनी व उनके फैंस (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: इस वक्त आईपीएल 2025 के सीजन का अपने शुरुआती दौर में है। अब तक इस सीजन के 13 मैच खेले गए हैं। अगर बात करें चेन्नई सुपर किंग्स की तो उसने इस सीजन में अब तक कुल 3 मैच खेले है। इसमें से उसे सिर्फ मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली है। बाकी दो मैचों में चेन्नई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार काम सामना करना पड़ा है।
चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में एक टीम के तौर पर काफी लोकप्रियता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण दिग्गज विकेटकीपर व फिनिशर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हैं। हालांकि पिछले दो सालों से वो अपनी टीम को आईपीएल में जीत नहीं दिला सके हैं, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता में बिल्कुल भी कमी नहीं आई है।
इन सब से इतर धोनी के लिए आईपीएल 2025 में दो बातें काफी चल रही है। पहली बात उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर और दूसरी उनके रिटायरमेंट को लेकर है। इस साल धोनी के लिए कई लोगों का मानना है कि वो गलत वक्त पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं। उन लोगों का मानना है कि चेन्नई की टीम को धोनी की जरूरत चौथे या फिर पांचवे नंबर पर है। धोनी के पास बडे़ शॉट खेलने की काबिलियत है। दूसरी बाद उनके आईपीएल से रिटायरमेंट को लेकर है। इसके लिए उन्होंने इस साल के फरवरी महीने में ही बता दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
5 IPL ट्रॉफियां और 18 साल का सफर… चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, फैंस को लगा झटका
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
धोनी आईपीएल 2026 खेलेंगे या नहीं?
धोनी के रिटायरमेंट की बात सिर्फ इसी बार नहीं हो रही है, बल्कि पिछले कुछ सालों से लगातार उनके आईपीएल में संन्यास के अफवाह की खबर चलती रहती है। अगले साल के लिए रिटायरमेंट की बात पर धोनी फरवरी 2025 में संकेत दे दिए थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वो अगले कुछ वर्षों तक अपने खेल को जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि वो खेल का आनंद ठीक वैसे ही लेना चाहते हैं जैसे कि उन्होंने एक बच्चे के रूप में लिया था।
