IPL में दर्दनाक हादसा! दिल्ली कैपिटल्स का बॉलर हुआ लहूलुहान, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल, देखें VIDEO
DC Net Bowler Injured: दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सेशन में एक नेट गेंदबाज गंभीर रूप से घायल हो गया है। चेहरे पर गेंद लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जानें टीम का प्रदर्शन और आगामी मैच का अपडेट।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली कैपिटल्स के बॉलर को लगी चोट (Image- Social Media)
Delhi Capitals Net Bowler Injury: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सेशन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां टीम का एक नेट गेंदबाज गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास के दौरान हुई, जहां दिल्ली का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स से होना है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेट प्रैक्टिस के दौरान युवा गेंदबाज के चेहरे पर तेज गेंद लगी, जिससे वह तुरंत जमीन पर गिर पड़ा। चोट इतनी गंभीर थी कि उसके चेहरे से खून निकलने लगा और वह काफी दर्द में दिखाई दिया।
अभ्यास के दौरान हुआ हादसा
टीम की मेडिकल यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद खिलाड़ी को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अब तक दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, इसलिए उसकी स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
मऊ में बेटी की शादी से लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 5 लोगों और पालतू कुत्ते की दर्दनाक मौत
अंतिम संस्कार में बुलाया डांसर! परिवार ने क्यों किया ये अजीब कारनामा, VIDEO देख लोग हैरान
राजस्थान के नीमराना में बड़ा हादसा…निजी कबाड़ गोदाम में धमाके के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले
18 साल पहले कोहली को विश्व विजेता बनाने वाला खिलाड़ी…IPL में नहीं मिला मौका तो बना IT ऑफिसर, अब किया डेब्यू
A young Delhi Capitals player was hit hard on the face by the ball during practice, which caused a serious injury. An ambulance was called to the ground, and he was placed on a stretcher and taken to the hospital.😢 I hope he’s okay and hasn’t suffered any serious injury.🙏 pic.twitter.com/JX8Xjl6YOW — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 24, 2026
दिल्ली कैपिटल्स का अब तक का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही थी। टीम ने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। इसके बाद टीम को लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा, गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार मिली। फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करीबी मुकाबले में जीत तो वहीं फिर सनराइजर्स हैदराबाद से शिकस्त मिली। अब तक 6 मैचों में दिल्ली के पास 3 जीत और 3 हार के साथ 6 अंक हैं, और टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें- 18 साल पहले कोहली को विश्व विजेता बनाने वाला खिलाड़ी…IPL में नहीं मिला मौका तो बना IT ऑफिसर, अब किया डेब्यू
पंजाब किंग्स की चुनौती
दिल्ली के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती पंजाब किंग्स है, जो इस समय टेबल टॉपर बनी हुई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने 6 मैचों में 5 जीत दर्ज की है और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था। पंजाब की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है।
