PBKS vs DC: धर्मशाला ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 गेंद शेष रहते 211 के टारगेट को हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने फिप्टी लगाई।
डेविड मिलर और अक्षर पटेल (फोटो- सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
IPL 2026 PBKS vs DC 55th Match Highlight: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। धर्मशाला के स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स ने तीन विकेट से अपने नाम लिया है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी के सामने 211 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में अक्षर एंड कंपनी के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 1 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया।
अक्षर पटेल की कप्तानी पारी
211 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक वक्त ये लक्ष्य मुश्किल लग रहा था, लेकिन बीच में कप्तान अक्षर पटेल ने ऐसी पारी खेली कि आने वाले बल्लेबाजों के लिए जीत का रास्ता साफ कर दिया। पटेल ने ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर के साथ मिलकर 100 से ज्यादा रन की साझेदारी की। डीसी के कप्तान ने 30 गेंदों में 8 चौके व दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Finishing of the finest quality 🤩@DelhiCapitals fans, how elated are you? 🥳A terrific victory by 3⃣ wickets in Dharamshala ✌️
अक्षर पटेल के अलावा डेविड मिलर ने भी धर्मशाला में खूब हाथ खोलें। उन्होंने 28 गेंदों में 3 चौके व 4 छक्कों की मदद से 51 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में बची कसर आषुतोष शर्मा और माधव तिवारी ने पूरी कर दी।
आषुतोष शर्मा 10 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, माधव तिवारी 8 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा आकिब नबी डार ने 2 गेंदों में 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर को 2-2 विकेट मिले।
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी
पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाजी में प्रियांश आर्या और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अच्छी बल्लेबाजी की। शुरुआत में आर्या ने टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई और फिर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी का शानदार अंदाज में अंत किया। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। इस स्कोर पर प्रभसिमरन 18 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने। इसके बाद टीम को 97 रन के स्कोर पर प्रियांश आर्या के रूप में दूसरा झटका लगा। आर्या ने 33 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए।
इन दोनों के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और कूपन कोनोली के बीच 52 गेंदों में 83 रन की उपयोगी साझेदारी हुई। कूपर कोलोनी ने 27 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर 36 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी तरफ युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे 8 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। यदि दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की बात करें तो मुकेश कुमार को छोड़कर शेष सभी गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर पंजाब किंग्स के 1 बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया। यदि विकेट की बात करें तो मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी को 2-2 सफलताएं मिली।
Delhi capitals defeated punjab kings by 3 wickets in dharamshala ipl 2026 highlights