दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स का आज होगा मुकाबला, यहां देखें मैच
आईपीएल सीजन का यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर प्रसारित होगा।
- Written By: मृणाल पाठक
मुंबई: आज यानी 7 अप्रैल को IPL 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच (LSG vs DC IPL 2022) भिड़ंत होगी। यह मैच नवी मुंबई (Mumbai) के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक इस सीजन में 3 मुकाबले खेले हैं, जहां टीम ने दो मैचों में जीत हासिल की, जबकि एक में हार मिली है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स (DC) का यह तीसरा मुकाबला है। अब तक DC ने अपने 2 मैचों में से एक में जीत और एक में हार का सामना किया है।
आज का यह मुकाबला कई मायनों में बेहद रोमांचक हो सकता है। दिल्ली के धाकड़ प्लेयर डेविड वॉर्नर (David Warner) और एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) को मैदान में उतार सकती हैं। दोनों ही खिलाड़ी बेहद आक्रामक हैं, जो LSG के लिए कड़ी चुनौती पैदा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस मैच को कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव…
DC बनाम LSG के बीच आईपीएल 2022 का मैच कहां होगा?
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ये मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
DC बनाम LSG के बीच आईपीएल 2022 का मैच किस समय शुरू होगा?
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2022 का मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
DC बनाम LSG के बीच होने वाला मुकाबला कहां देखा जा सकता है?
आईपीएल सीजन का यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर प्रसारित होगा।
जबकि फोन या लैपटॉप पर लाइव मैच देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
hotstar.com
लाइव स्कोर अपडेट
इसके अलावा आप चाहें तो मैच का लाइव स्कोर अपडेट हमारी वेबसाइट enavabharat.com पर जाकर देख सकते हैं।
संभावित प्लेइंग इलेवन-
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw), डेविड वार्नर, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (Rishabh Pant Wicket-keeper Batter Captain), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur), अक्षर पटेल (Axar Patel), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje), मुस्तफिजुर रहमान।
लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG)
केएल राहुल (KL Rahul Captain), क्विंटन डीकॉक (Quinton de Kock Wicket-keeper), मनीष पांडे, एविन लुईस, दीपक हुड्डा (Deepak Hudda), आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टॉय (Andrew Tye)/दुष्मंथा चमीरा (Dushmantha Chameera), रवि बिश्नोई, आवेश खान।
