David Warner: ड्रिंक ड्राइविंग ने फंसाया, अब कप्तानी भी जाएगी! डेविड वॉर्नर की एक गलती पड़ी भारी
Drink-Driving offence in Sydney: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर David Warner एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। ड्रिंक-ड्राइविंग के आरोपों के चलते उनकी कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट
डेविड वार्नर (फोटो- सोशल मीडिया)
David Warner Drunk Driving Case: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। ड्रिंक-ड्राइविंग के गंभीर आरोपों ने उनके क्रिकेट करियर और कप्तानी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यह मामला न सिर्फ उनकी छवि के लिए झटका माना जा रहा है, बल्कि उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों पर भी असर डाल सकता है।
ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में फंसे David Warner
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेविड वॉर्नर को हाल ही में सिडनी में ड्रिंक-ड्राइविंग के आरोप में पकड़ा गया था। बताया गया कि ईस्टर संडे के दिन उनके ब्लड में अल्कोहल लेवल 0.104 पाया गया, जो कानूनी सीमा से काफी ज्यादा है। इसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया। अब वॉर्नर को 7 मई को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होना है, जहां इस मामले की सुनवाई होगी।
कप्तानी पर मंडराया संकट
इस घटना के बाद सिडनी थंडर की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। क्रिकेट NSW और टीम मैनेजमेंट इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। हालांकि अभी तक उनकी कप्तानी को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन लगातार बढ़ते विवाद के कारण उनकी स्थिति कमजोर मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
BCCI का मेगा प्लान तैयार, दलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, खेले जाएंगे 1700 से ज्यादा मुकाबले
क्रिकेट NSW का बयान
क्रिकेट NSW के CEO ली जर्मन ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह स्थिति बेहद संवेदनशील है और इस पर कानूनी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि “यह आरोप निश्चित रूप से चिंताजनक हैं और हम इन्हें बहुत गंभीरता से लेते हैं। क्रिकेट NSW में हम सुरक्षित ड्राइविंग के मजबूत समर्थक हैं और शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ हैं। हम अपने खिलाड़ियों को लगातार इस विषय में जागरूक करते हैं और इस पूरे मामले में डेविड वॉर्नर को समर्थन देंगे, साथ ही भविष्य में शिक्षा और जागरूकता पर भी जोर देंगे।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वॉर्नर की कप्तानी को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है और आगे स्थिति के अनुसार फैसला लिया जाएगा।
PSL में भी निभा रहे जिम्मेदारी
फिलहाल डेविड वॉर्नर पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उनका औसत 86.6 का रहा था। हालांकि यह नया विवाद उनके खेल करियर पर भी असर डाल सकता है।
ये भी पढ़ें: पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपनी ही लीग की उड़ाई धज्जियां, कहा- IPL के सामने कहीं नहीं टिकता PSL
मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है और आने वाले समय में सुनवाई के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। लेकिन इतना तय है कि यह विवाद डेविड वॉर्नर की छवि और उनकी कप्तानी दोनों के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
