CSK ने आयुष म्हात्रे की जगह इस धाकड़ खिलाड़ी को टीम में किया शामिल, मुंबई इंडियंस के लिए कर चुका है कमाल
IPL 2026 News: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह घातक गेंदबाज आकाश मधवाल की टीम में एंट्री हुई है।
- Written By: अक्षय साहू
आयुष म्हात्रे चोट के कारण आईपीएल से बाहर (फाइल फोटो, सोर्श- सोशल मीडिया)
Akash Madhwal Replace Ayush Mhatre in IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2026 सीजन में चोटिल खिलाड़ियों की वजह से लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच टीम को बड़ा झटका युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के रूप में लगा है, जो अब पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
आयुष म्हात्रे ने शुरुआती मैचों में शानदार फॉर्म दिखाया था और टीम के लिए एक उभरते हुए सितारे के रूप में सामने आए थे, लेकिन 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई। चोट गंभीर होने के कारण मेडिकल टीम ने उन्हें पूरे सीजन से बाहर रखने का फैसला किया है।
आकाश मधवाल को CSK ने दिया मौका
उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स ने रिप्लेसमेंट के तौर पर तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है। 32 वर्षीय आकाश मधवाल उत्तराखंड से आते हैं और आईपीएल में पहले भी अनुभव रखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
DC के लिए राहत की खबर…इस दिन टीम में जुड़ेंगे मिचेल स्टार्क, इस खतरनाक टीम के सामने करेंगे सीजन की शुरूआत
IPL 2026: इकाना में चौके-छक्कों के बीच चले लात-घूंसे! स्टैंड्स में भिड़े फैंस, देखें VIDEO
MI vs CSK: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई की टीम टूटा दुखों का पहाड़ा, स्टार गेंदबाज की मां का हुआ निधन
IPL 2026: मैं आज भी कार्टून देखता हूं…वैभव सूर्यवंशी का भोजपुरिया अंदाज Viral, देखें VIDEO
मुंबई इंडियंस के लिए था डेब्यू
आकाश मधवाल इससे पहले मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था और उसी सीजन में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था। बाद में 2024 सीजन में भी वे इसी टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपने स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन इस सीजन में उन्हें रिलीज कर दिया गया था और नीलामी में भी कोई खरीदार नहीं मिला। अब चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया है।
अब तक का आईपीएल करियर
मधवाल का आईपीएल करियर अब तक 17 मैचों का रहा है, जिसमें उन्होंने 23 विकेट हासिल किए हैं। उनका औसत 25.65 और इकॉनमी रेट 10.06 रहा है। उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 2023 में आया था, जब उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 5 रन देकर 5 विकेट झटके थे।
यह भी पढ़ें- MI vs CSK: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई की टीम टूटा दुखों का पहाड़ा, स्टार गेंदबाज की मां का हुआ निधन
म्हात्रे की चोट से CSK को झटका
इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स को जहां एक ओर आयुष म्हात्रे के बाहर होने से झटका लगा है, वहीं आकाश मधवाल के आने से गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलने की उम्मीद है। टीम अब प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बचे हुए मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।
