Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026: इकाना में चौके-छक्कों के बीच चले लात-घूंसे! स्टैंड्स में भिड़े फैंस, देखें VIDEO

IPL 2026: इकाना स्टेडियम में लखनऊ और राजस्थान के मैच के दौरान फैंस के बीच हुई हिंसक झड़प। स्टैंड्स में मारपीट का वीडियो वायरल। राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हराया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 23, 2026 | 01:05 PM

स्टैंड्स में भिड़े फैंस (Image- Screen Capture/ Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ekana Stadium Fight Video: IPL 2026  में लखनऊ और राजस्थान के बीच खेले गए के मैच के दौरान इकाना स्टेडियम से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। क्रिकेट मैदान पर आमतौर पर गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है, और कभी-कभी खिलाड़ी भी आपस में उलझ जाते हैं। लेकिन इस बार नजारा अलग था स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था और स्टैंड्स में मौजूद फैंस ही आपस में भिड़ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।

A fight between two fans at the Ekana Stadium. pic.twitter.com/fRHAGdFAZ2 — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 23, 2026

राजस्थान ने लखनऊ को हराया

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को IPL 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराया। इस जीत के बाद राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि लगातार चौथी हार के बाद लखनऊ नौवें स्थान पर खिसक गई।

सम्बंधित ख़बरें

मेरे कहने पर ईरान ने 8 महिलाओं की फांसी रोकी…राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया इनकार

जग्गी हत्याकांड केस में अमित जोगी को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे

डेनमार्क में बड़ा रेल हादसा: कोपेनहेगन के पास आपस में टकराईं दो ट्रेनें, यात्रियों में मची चीख-पुकार

100 रुपये की लंदन में कितनी कीमत? वायरल वीडियो में महिला ने किया रियलिटी चेक

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 32 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (22) के रूप में पहला विकेट गंवाया। इसी स्कोर पर ध्रुव जुरेल (0) और वैभव सूर्यवंशी (8) भी आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान रियान पराग (20) ने शिमरोन हेटमायर (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। मध्यक्रम में डोनोवन फरेरा (20) ने भी उपयोगी योगदान दिया। अंत में शुभम दुबे के साथ अहम साझेदारी की बदौलत राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: मैं आज भी कार्टून देखता हूं…वैभव सूर्यवंशी का भोजपुरिया अंदाज Viral, देखें VIDEO

कुछ दिन पहले भी हुई थी मारपीट

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। सीजन के इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम पूरी तरह भरा हुआ था। मैच के दौरान स्टेडियम के एक हिस्से में फैंस के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस की मौजूदगी में ही लात-घूंसे चलने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोग शांत होने को तैयार नहीं हैं।

 

Ekana stadium fans fight viral video lsg vs rr ipl 2026 lucknow

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2026 | 01:05 PM

Topics:  

  • Cricket
  • IPL 2026
  • Latest News
  • Lucknow Super Giants
  • Rajasthan Royals
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.