DC के लिए राहत की खबर…इस दिन टीम में जुड़ेंगे मिचेल स्टार्क, इस खतरनाक टीम के सामने करेंगे सीजन की शुरूआत
IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी! चोट से उबरकर तेज गेंदबाज Mitchell Starc टीम से जुड़ने वाले हैं। जानें कब खेलेंगे अपना पहला मुकाबला।
- Written By: अक्षय साहू
मिचेल स्टार्क (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
Mitchell Starc Join IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2026 के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं। हालांकि उनके तुरंत मैदान पर उतरने की संभावना कम है, लेकिन उनकी वापसी से टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
स्टार्क को हाल ही में कंधे और कोहनी की चोट से उबरने के बाद आईपीएल में खेलने की अनुमति मिल गई है। माना जा रहा है कि वे जल्द ही भारत पहुंचकर दिल्ली कैपिटल्स कैंप को जॉइन करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर वापसी कर सकते हैं, हालांकि यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।
BBL में मैच के दौरान लगी थी चोट
मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की चोट उस समय लगी थी जब वे बिग बैश लीग (Big Bash League) में खेल रहे थे। कैच लेने के दौरान डाइव लगाते समय उनके बाएं कंधे और कोहनी में चोट आई थी। इससे पहले उन्होंने एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 31 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश, पैट कमिंस की कप्तानी में उतरेगी मेजबान टीम; मजबूत स्क्वॉड घोषित
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
स्टार्क की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि टीम इस सीजन में लगातार संघर्ष कर रही है। अब तक खेले गए छह मैचों में टीम ने तीन जीत और तीन हार दर्ज की हैं और 6 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन उसे आगे के मुकाबलों में लगातार जीत की जरूरत होगी।
SRH में जल्द होगी पैट कमिंस की वापसी
इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के एक और स्टार खिलाड़ी और कप्तान पैट कमिंस की भी वापसी की खबरें सामने आई हैं। वे चोट से उबर चुके हैं और जल्द ही अपनी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ सकते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी ईशान किशन संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2026: इकाना में चौके-छक्कों के बीच चले लात-घूंसे! स्टैंड्स में भिड़े फैंस, देखें VIDEO
स्टार्क और कमिंस जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी से आईपीएल 2026 के मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। खासकर दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्टार्क की मौजूदगी गेंदबाजी आक्रमण को नई धार दे सकती है और टीम की प्लेऑफ उम्मीदों को मजबूती मिल सकती है।
