Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हमें अपनी योजनाओं को…, RCB से हार के बाद फूटा CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का गुस्सा

CSK Head Coach Stephen Fleming: IPL 2026 में CSK को RCB से हार का सामना करना पड़ा। हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम की योजनाओं और युवा खिलाड़ियों के महत्व पर जोर दिया और भविष्य के लिए उम्मीद जताई।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 06, 2026 | 02:40 PM

मैच खत्म होने के बाद आरसीबी और सीएसके के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Stephen Fleming on CSK Team: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को रविवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सीएसके की यह इस सीजन की लगातार तीसरी हार है। हालांकि, हार के बावजूद सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया।

फ्लेमिंग ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि टीम में कई नए और युवा खिलाड़ी हैं, जो भविष्य में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। फ्लेमिंग का मानना है कि यह टीम अभी बन रही है और आने वाले समय में मजबूत होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फ्लेमिंग में क्या कहा?

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे पास सचमुच बहुत अच्छी प्रतिभा है। इस सीजन में पांच या छह नए खिलाड़ियों ने शुरुआत की है, लेकिन हमें लगता है कि भविष्य में उनका महत्व बहुत अधिक होगा।” पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर और विकेटकीपर कार्तिक शर्मा जैसे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर भारी-भरकम रकम खर्च करने और अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने के लिए आलोचना का सामना किया था। फ्लेमिंग ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव जानबूझकर और आवश्यक रूप से किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह

IND vs ENG ODI Series: भारतीय टीम से नितीश रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर; धाकड़ ऑलराउंडर शिवम दुबे की हुई एंट्री

Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

Women’s T20 WC Final: कप्तान ब्रंट ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 का लक्ष्य

क्या CSK के गेंदबाज दवाब में?

टीम के गेंदबाजों का बचाव करते हुए फ्लेमिंग ने कहा, “आईपीएल में गेंदबाजों पर काफी दबाव है, खासकर ‘इम्पैक्ट रूल’ लागू होने के बाद। आप देख रहे हैं कि बल्लेबाज खुलकर खेल रहे हैं और उनका कौशल स्तर भी बहुत ऊंचा है। इसी कारण से सभी गेंदबाजी आक्रमण इस सीजन दबाव में हैं। हमें अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने की आवश्यकता है। इसमें कोई संदेह नहीं है। हालांकि, गेंदबाजी अटैक पर विशेष रूप से अनुकूल परिस्थितियों में बहुत अधिक दबाव होता है।”

यह भी पढ़ें: Sarfaraz Khan ने रचा इतिहास, IPL में पावरप्ले के दौरान ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

स्टीफन फ्लेमिंग ने आगे कहा, “पिछले सीजन में हमें भारतीय टैलेंट पर काफी पैसा खर्च करना पड़ा, ताकि हम फ्रेंचाइजी को फिर से खड़ा कर सकें और भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रख सकें। हमने अपनी टीम का मुख्य ढांचा बनाने के लिहाज से कुछ अहम खिलाड़ी खो दिए। इसी वजह से हमने भविष्य के लिए पैसा खर्च किया और इस बात का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है।”

CSK ने अनकैप्ड खिलाड़ियों को ऑक्शन में किया था टारगेट

स्टीफन फ्लेमिंग ने ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों को टारगेट करने के पीछे की वजह बताते हुए कहा, “यह मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि टीमें (अनकैप्ड) खिलाड़ियों को एक साथ खरीद लेती हैं। इस कारण से यह हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है। हालांकि, हम लगातार इस बात पर नजर रख रहे हैं कि खेल किस दिशा में आगे बढ़ रहा है और हम ऐसे खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बारे में हमें लगता है कि वह भविष्य का बड़ा सितारा बनेगा या जो खेल को नई दिशा देगा।”

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन आरसीबी के खिलाफ भी निराशाजनक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के बल्लेबाजों ने सीएसके के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 250 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में सीएसके की पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर सिमट गई।

Csk head coach stephen fleming statement after rcb loss

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2026 | 02:40 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Cricket
  • Indian Premier League
  • IPL 2027
  • Royal Challengers Bengaluru

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.