स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रचा इतिहास, एसोसिएट टीम के तौर पर पहली बार किया ये गजब कारनामा
Scotland Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए। इसके साथ ही स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप में 200 रन बनाने वाली पहली एसोसिएट टीम बन गई है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Scotland Scripts History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सातवां मुकाबला स्कॉटलैंड और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में स्कॉटलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली को 73 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए और इसी के साथ टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास में नया कीर्तिमान भी स्थापित किया।
एसोसिएट टीम के तौर पर सबसे बड़ा स्कोर
स्कॉटलैंड ने 200 रन का आंकड़ा पार करते ही इतिहास रच दिया। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब किसी एसोसिएट टीम ने 200 या उससे ज्यादा रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूएसए के नाम था, जिसने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा के खिलाफ 197 रन बनाए थे।
स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाजों से लेकर मध्यक्रम तक सभी ने उपयोगी योगदान दिया, जिसके कारण टीम 207 रन तक पहुंचने में सफल रही।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
SCOTLAND POSTED FIRST 200+ TOTAL IN T20 WORLD CUP 2026 🔥⭐ pic.twitter.com/xhEUf7Y2Zw — Johns. (@CricCrazyJohns) February 9, 2026
एसोसिएट टीमों के सबसे बड़े स्कोर
- 207/4- स्कॉटलैंड बनाम इटली, कोलकाता, 2026
- 197/3- यूएसए बनाम कनाडा, डलास, 2024
- 194/5- कनाडा बनाम यूएसए, डलास, 2024
- 193/4- नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
- 189/4- आयरलैंड बनाम नीदरलैंड्स, सिलहट, 2014
स्कॉटलैंड की दूसरी सबसे बड़ी जीत
रनों के अंतर से देखें तो यह जीत टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों के लिए दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। सबसे बड़ी जीत नेपाल के नाम है, जिसने 2014 में हांगकांग को 80 रन से हराया था। वहीं 2016 में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया था और 2022 में नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रन से मात दी थी।
मैच का पूरा हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड को जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 126 रन की मजबूत साझेदारी हुई। इस शानदार शुरुआत के दम पर स्कॉटलैंड ने 207 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में जिम्बाब्वे का धमाका, सिकंदर रजा सहित इन 3 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 16.4 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। इटली के लिए बेन मैनेंटी ने संघर्ष करते हुए 31 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
