Year Ender 2025: एक-दो नहीं…3 वर्ल्ड कप किया अपने नाम, क्रिकेट में भारत की बेटियों ने लहराया परचम
Indian Women's Cricket Year Ender 2025: साल 2025 भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक रहा। इस साल भारतीय महिला टीम ने तीन वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया और कई रिकॉर्ड जीत भी दर्ज की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian Women’s Cricket in 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 काफी लाजवाब रहा। साल 2025 में भारतीय महिला टीम ने क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा लिया। इस साल भारत की बेटियों ने तीन वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस साल वनडे वर्ल्ड कप, अंडर-19 वर्ल्ड कप और ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।
साल 2025 भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गर्व और उपलब्धियों का प्रतीक रहा। तीन विश्व कप खिताब, ऐतिहासिक जीतें और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड्स ने यह साल भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज कर दिया। आइए, इस साल की प्रमुख उपलब्धियों पर एक नजर डालते हैं।
-
महिला वनडे विश्व कप खिताब
भारतीय टीम ने महिला वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआती दो मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ जीतकर टीम ने जोरदार शुरुआत की। हालांकि, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हार के बाद चुनौती बढ़ गई थी। तीन लगातार हार के बाद भारतीय टीम की उम्मीदें टूटती हुई दिख रही थी। लेकिन भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। उसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला वनडे विश्व कप खिताब जीता।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड, बनीं तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज
T20 World Cup 2026 के मेगा इवेंट से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
Ind W vs SA W T20: लगातार 3 हार के बाद भारत को मिली जीत, दीप्ति शर्मा के आगे साउथ अफ्रीको ने टेके घुटने
-
महिला ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप खिताब
इतिहास में पहली बार आयोजित महिला ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप भी भारत के नाम रहा। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के सभी 7 मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराकर भारतीय टीम ने नया इतिहास रचा। जिसके बाद भारतीय ब्लाइंड महिला टीम को प्रधानमंत्री मोदी, खेलमंत्री मनसुख मांडविया और कई खेल संघों द्वारा सम्मानित किया गया।
-
अंडर-19 टी20 विश्व कप खिताब
भारत की बेटियों ने जनवरी-फरवरी के बीच आयोजित टी20 फॉर्मेट के अंडर 19 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया। इस युवा टीम ने ग्रुप मुकाबलों में वेस्टइंडीज, मलेशिया और श्रीलंका के विरुद्ध जीत दर्ज की। इसके बाद सुपर सिक्स में बांग्लादेश और स्कॉटलैंड को परास्त किया। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंदकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया, जिसके बाद फाइनल में साउथ अफ्रीकी टीम को 9 विकेट से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की।
-
आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जनवरी में आयरलैंड के विरुद्ध तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली। पहला मैच 6 विकेट से जीतने के बाद भारत ने अगला मैच 116 रन से जीता। इसके बाद टीम इंडिया ने तीसरे मुकाबले में 304 रन से जीत हासिल करते हुए इतिहास रचा। यह वनडे फॉर्मेट में भारतीय महिला टीम की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत थी।
यह भी पढ़ें: T20I में हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, 2000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने
-
त्रिकोणीय सीरीज में जीत
भारत ने श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे त्रिकोणीय सीरीज में भी बाजी मारी। फाइनल में श्रीलंका को 97 रन से हराकर टीम ने यह सीरीज अपने नाम की।
-
इंग्लैंड दौरे पर ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम जून-जुलाई के बीच इंग्लैंड के दौरे पर रही, जहां उसने 3-2 से टी20 सीरीज जीतने के बाद 2-1 से वनडे सीरीज को अपने नाम किया। ऐसा पहली बार था, जब भारत की महिला टीम ने इंग्लैंड के दौरे पर सीमित ओवरों की दोनों सीरीज जीतीं।
