राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने
राजस्थान रॉयल्स के लिए एक से ज्यादा सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले अजिंक्य रहाणे और जोस बटलर ने राजस्थान के लिए ऐसा किया था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
यशस्वी जायसवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
जयपुर: आईपीएल 2025 का 59वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले को पंजाब किंग्स ने 10 रनों से जीत लिया। हालांकि राजस्थान को मिली हार के बाद भी यशस्वी जायसवाल ने इस टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। यशस्वी जायसवाल ने एक से ज्यादा आईपीएल सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया।
यशस्वी जायसवाल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 50 रनों की पारी खेली। इस दौरान वो इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। वहीं वो एक से ज्यादा सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उससे पहले ये कारनाम अजिंक्य रहाणे और जोस बटलर कर चुके हैं।
इस सीजन में अभी तक जायसवाल ने बनाए हैं 523 रन
जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 13 आईपीएल 2025 मैचों में 523 रन बनाए हैं। उन्होंने 2023 में 500 से ज्यादा रन बनाया था। इस सीजन में जायसवाल ने 14 मैचों में 628 रन बनाए थे। रहाणे ने 2012 सीजन में 560 रन और आईपीएल 2025 के 14 मैचों में राजस्थान रॉयल्स के लिए 540 रन बनाए। बटलर ने आईपीएल 2018 के 13 मैचों में 548 रन और आईपीएल 2022 के 17 मैचों में 863 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
IND vs AFG: दूसरे वनडे में भारत करेगा बड़ा बदलाव? टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में इस धाकड़ प्लेयर की होगी एंट्री!
IPL सीजन में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
| खिलाड़ी | सीजन | मैच | रन |
|---|---|---|---|
| जोस बटलर | 2022 | 17 | 863 |
| यशस्वी जायसवाल | 2023 | 14 | 625 |
| रियान पराग | 2024 | 16 | 573 |
| अजिंक्य रहाणे | 2012 | 16 | 560 |
| जोस बटलर | 2018 | 13 | 548 |
| शेन वॉटसन | 2013 | 16 | 543 |
| अजिंक्य रहाणे | 2015 | 14 | 540 |
| संजू सैमसन | 2024 | 16 | 531 |
| यशस्वी जायसवाल | 2025 | 13 | 523 |
राजस्थान के लिए कुल 6 बल्लेबाजों ने एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर और शेन वॉटसन ने ये कारनामा किया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए केवल जोस बटलर ही ऑरेंज कैप जीतने में कामयाब रहे हैं।
पंजाब किंग्स की दहाड़ से राजस्थान के सूरमा ढेर, प्लेऑफ में जगह की सुनिश्चित
आईपीएल के मौजूदा सीजन में जायसवाल ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उनके बाद मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव (510), जीटी के साई सुदर्शन (509) और शुभमन गिल (508) और आरसीबी के विराट कोहली (505 रन) का नंबर आता है। जायसवाल ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और क्रीज पर रहने के दौरान उन्होंने नौ चौके और एक छक्का लगाया।
