IPL 2026 में नहीं खेलेंगे यश दयाल, टूर्नामेंट से पहले RCB ने लिया बड़ा फैसला, टीम डायरेक्टर ने कही ये बात
Yash Dayal Ruled Out IPL 2026: टीम के मुख्य तेज गेंदबाज यश दयाल गंभीर 'निजी संकट' और कानूनी पचड़ों के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। आरसीबी के टीम डायरेक्टर मो बोबाट ने इसकी पुष्टि की है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
यश दयाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Yash Dayal Ruled Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के मुख्य बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल आगामी सीजन में नहीं खेल पाएंगे। 28 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में उनकी कमी टीम को खलेगी।
आरसीबी के टीम डायरेक्टर मो बोबाट ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यश दयाल इस समय एक बेहद गंभीर ‘निजी संकट’ और कानूनी मुश्किलों से जूझ रहे हैं। इसी वजह से वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
गंभीर कानूनी पचड़े में फंसे गेंदबाज
यश दयाल की मुश्किलें जुलाई 2025 में शुरू हुई थीं। उन पर दो बेहद गंभीर मामले दर्ज हैं। पहला मामला गाजियाबाद का है, एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। वहीं इसके तुरंत बाद, जयपुर में उनके खिलाफ POCSO एक्ट (बच्चों के संरक्षण से संबंधित कानून) के तहत एक और भी ज्यादा गंभीर मामला दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
टीम मैनेजमेंट का बयान
मो बोबाट ने कहा, “यश इस वक्त अपनी जिंदगी के एक बहुत कठिन और निजी दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि वह अभी भी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने हुए हैं, लेकिन इस सीजन में वह मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।”
यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले ईशान-अभिषेक का तूफान भी पड़ा फीका, इस युवा बल्लेबाज ने खेली 70 रन की विस्फोटक पारी
RCB के लिए बड़ी चुनौती
यश दयाल पिछले कुछ समय से RCB के गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा रहे थे। अब उनकी अनुपस्थिति में टीम को जल्द ही एक रिप्लेसमेंट (विकल्प) की तलाश करनी होगी, ताकि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले गेंदबाजी विभाग को मजबूत किया जा सके।
