-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Wta Tour Iga Swiatek Makes A Strong Comeback Defeating Alexandrova In The Final To Win Her 25th Title
WTA Tour: स्वियाटेक की दमदार वापसी, फाइनल में एलेक्जेड्रोवा को हराकर जीता 25वां टाइटल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
WTA Tour: इस जीत के साथ स्वियाटेक ने न सिर्फ इस सीजन का तीसरा टाइटल जीता, बल्कि अपने करियर का 25वां WTA खिताब भी झोली में डाला। खिताबी मुकाबलों में उनका रिकॉर्ड अब और भी प्रभावशाली हो गया है

इगा स्वियाटेक (फोटो- सोशल मीडिया)
WTA Tour: पोलैंड की स्टार खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्वियाटेक ने रविवार को कोरिया ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में स्वियाटेक ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए रूस की एकातेरिना एलेक्जेड्रोवा को 1-6, 7-6 (3), 7-5 से हराया। यह रोमांचक भिड़ंत करीब 2 घंटे 41 मिनट तक चली, जिसमें स्वियाटेक ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और लगातार दो सेट जीतकर खिताब पक्का किया।
इस जीत के साथ स्वियाटेक ने न सिर्फ इस सीजन का तीसरा टाइटल जीता, बल्कि अपने करियर का 25वां WTA खिताब भी झोली में डाला। खिताबी मुकाबलों में उनका रिकॉर्ड अब और भी प्रभावशाली हो गया है। उन्होंने अब तक 30 फाइनल्स में से 25 बार जीत हासिल की है।
स्वियाटेक की यह जीत साबित करती है कि क्यों उन्हें मौजूदा दौर की सबसे भरोसेमंद और खतरनाक महिला खिलाड़ियों में गिना जाता है। शुरुआती झटके के बाद उनका लय में लौटना और दबाव के क्षणों में बेहतरीन टेनिस खेलना, उनकी चैंपियन मानसिकता को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
मुझे नहीं पता मैं कैसे जीत गई- इगा स्वियाटेक
स्वियाटेक ने कहा, “सबसे पहले, मैं एकातेरिना को एक शानदार सप्ताह और एक शानदार फाइनल के लिए बधाई देना चाहती हूं। सच कहूं तो, मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे जीत गई क्योंकि वो शानदार खेल रही थीं। मैंने बस अपना खेल जारी रखने की कोशिश की। उम्मीद है कि हम और भी फाइनल खेलेंगे क्योंकि उनके खिलाफ खेलना मुश्किल लेकिन रोचक होता है।”
एलेक्जेड्रोवा ने जोरदार शुरुआत की और पहला सेट सिर्फ 30 मिनट में जीता। स्वियाटेक ने दूसरे सेट की शुरुआत में ही बाजी पलट दी और एलेक्जेड्रोवा की सर्विस तुरंत ही तोड़ दी अगले गेम में एलेक्जेड्रोवा की सर्विस टूटने से गति फिर बदल गई। इसके बाद दोनों ने टाईब्रेक तक एक-दूसरे पर पकड़ बनाए रखी, जहां स्वियाटेक मैच में पहली बार नियंत्रण में दिखीं।
पूर्व विश्व नंबर 1 और ग्रैंड स्लैम विजेता ने 3-0 की बढ़त बनाई, इसे 5-2 तक बढ़ाया और टाईब्रेक को 7-3 से जीतकर निर्णायक सेट तक पहुंचाया। तीसरे सेट की शुरुआत में, स्वियाटेक ने एक ही गेम में तीन डबल फॉल्ट करके एलेक्जेड्रोवा को ब्रेक दिया और 2-1 से पीछे हो गईं। लेकिन उन्होंने वापसी की और अगले गेम में सेट को 3-3 से बराबर कर दिया। इसके बाद, स्कोरबोर्ड का दबाव स्वियाटेक के पक्ष में काम करने लगा और अंतत: वह चैंपियन बनकर उभरीं।
ये भी पढ़ें: फिर टूटा सात्विक और चिराग का दिल, चीन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में मिली हार
पोलैंड की स्वियाटेक छह बार ग्रैंड स्लेम एकल खिताब जीत चुकी हैं। वह चार फ्रेंच ओपन और विंबलडन-यूएस ओपन 1-1 बार जीत चुकी हैं।
एजेंसी इनपुट के साथ
Wta tour iga swiatek makes a strong comeback defeating alexandrova in the final to win her 25th title
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 04:15 PMBreastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Aug 05, 2026 | 04:14 PME20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
Aug 05, 2026 | 04:12 PMभंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
Aug 05, 2026 | 04:12 PMआंदोलनकारी छात्रों से बातचीत के लिए सोरेन सरकार ने बढ़ाया हाथ, धरना स्थल पहुंचे SDO जयपाल सिंह
Aug 05, 2026 | 04:11 PMग्वालियर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; झुग्गियों में दी दबिश
Aug 05, 2026 | 04:06 PMअंतरिक्ष में बड़ा हादसा! आज चंद्रमा से टकराया 4 हजार किलो वजनी SpaceX Rocket का टुकड़ा
Aug 05, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














