Women World Cup: बेथ मूनी का यादगार शतक, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दिया 222 रन का लक्ष्य
AUS W vs PAK W: बेथ मूनी ने अपने वनडे करियर का 5वां शतक लगाते हुए ऑस्ट्रेलिया को न सिर्फ मुश्किल से निकाला बल्कि एक ऐसे स्कोर पर पहुंचा दिया, जहां से टीम जीत की सोच सकती है।
- Written By: संजय बिष्ट
बेथ मूनी (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Women’s ODI World Cup: महिला विश्व कप 2025 के 9वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने हैं। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया की स्थिति शुरुआत में चुनौतीपूर्ण लग रही थी, लेकिन बेथ मूनी ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।
बेथ मूनी का यादगार शतक
बेथ मूनी ने इस कठिन समय में ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए संकटमोचक का काम किया। उन्होंने अपने वनडे करियर का 5वां शतक जड़ा और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। मूनी ने 114 गेंदों का सामना करते हुए 109 रन बनाए और इसमें 11 चौके शामिल थे। उनकी पारी ने न सिर्फ टीम को मुश्किल समय से निकाला, बल्कि यह साबित किया कि बड़े खिलाड़ी वही होते हैं जो चुनौती के समय में अपनी टीम के लिए खड़े होते हैं।
Fifth ODI 💯 for Beth Mooney and what a crucial time to bring it up 👏 Watch her in action at #CWC25, broadcast details here ➡️ https://t.co/ULC9AuHQ4P#AUSvPAK pic.twitter.com/EGX8owXgNw — ICC (@ICC) October 8, 2025
ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मूनी की पारी से मजबूत हुई और टीम अब जीत की स्थिति में नजर आ रही है। उन्होंने जिस संयम और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की, उसने सभी को प्रभावित किया। उनकी पारी की आखिरी गेंद पर आउट होना टीम के लिए थोड़ी निराशा जरूर थी, लेकिन इस प्रदर्शन ने उनकी खेल भावना और क्षमता को एक बार फिर साबित किया। फैंस और क्रिकेट विश्लेषक इस पारी को लंबे समय तक याद रखेंगे, क्योंकि यह केवल रन बनाने की पारी नहीं थी, बल्कि टीम को संकट से बाहर निकालने की एक यादगार मिसाल भी थी।
सम्बंधित ख़बरें
ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
एक झटके बदल गई Mohammad Amir की किस्मत, जानिए कैसे अब इस PAK स्टार का IPL में खेलने का सपना हो सकता है पूरा?
पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, WTC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, भारत से आगे निकली बांग्लादेश
6️⃣6️⃣1️⃣4️⃣4️⃣❌ Watch the enthralling final over of Australia’s #CWC25 innings against Pakistan 🎥👇#AUSvPAKhttps://t.co/0dN9B3VlY3 — ICC (@ICC) October 8, 2025
टीम को 221 तक पहुंचाया
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई मूनी ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट पर 76 रन के मुश्किल हालत से निकालते हुए 9 विकेट पर 221 तक पहुंचाया। इसमें दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं अलाना किंग के साथ नौंवे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की अहम भूमिका रही। अलाना 49 गेंद पर 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। मूनी ने आठवें विकेट के लिए किम गार्थ (11) के साथ 39 रन की साझेदारी की। 21.2 ओवर में 76 पर 7 विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 221 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: बेथ मूनी का यादगार शतक, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दिया 222 रन का लक्ष्य
पाकिस्तान ने जीता था टॉस
पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी की शुरुआत बेहद घातक तरीके से की थी, लेकिन बेथ मूनी और अलाना किंग का विकेट लेने में पाकिस्तानी गेंदबाज असफल रहे और इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने 221 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। 222 का स्कोर पाकिस्तान के लिए बेहद मुश्किल हो सकता है। पाकिस्तान के लिए नशरा संधु ने 3, कप्तान फातिमा सना और रमीन शमीम ने 2-2 और डायना बेग और सादिया इकबाल ने 1-1 विकेट लिए।
एजेंसी इनपुट के साथ
