विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 Schedule: एशियन क्रिकेट काउंसिल ने मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स के बाद अब विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट की घोषणा कर दी है। विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट 13 से 22 फरवरी के बीच बैंकॉक में आयोजित किया जाएगा।एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।
विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों को शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है, जिसका मकसद फुल-मेंबर देशों की ‘ए’ टीमों और एशियाई क्षेत्र की 4 टॉप एसोसिएट टीमों से उभरती हुई महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को सामने लाना है। फुल मेंबर देशों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की ए टीम खेलेगी। वहीं एसोसिएट टीमों यूएई, नेपाल, मलेशिया और थाईलैंड की टीम को शामिल किया गया है।
𝟐𝟎𝟐𝟔 𝐢𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐲𝐞𝐚𝐫 𝐨𝐟 𝐰𝐨𝐦𝐞𝐧’𝐬 𝐜𝐫𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭 ~ 𝐚𝐧𝐝 𝐢𝐭 𝐛𝐞𝐠𝐢𝐧𝐬 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐭𝐡𝐞 𝐧𝐞𝐱𝐭 𝐠𝐞𝐧𝐞𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 🌟 The #DPWorldWomensAsiaCupRisingStars2026 is set to bring bold performances, big moments and the future of Asian cricket to the forefront. pic.twitter.com/Vt4FgRy14A — AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) January 19, 2026
एसीसी की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, ग्रुप ए में भारत ‘ए’, पाकिस्तान ‘ए’, यूएई और नेपाल मौजूद हैं। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश ‘ए’, श्रीलंका ‘ए’, मलेशिया और थाईलैंड होंगे। सभी टीम को तीन लीग मैच मिलेगा। उसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।
भारतीय टीम 13 फरवरी को अपने पहले मैच में उतरेगी। यह मुकाबला यूएई के खिलाफ खेला जाएगा। इसके बाद 15 फरवरी को भारत ‘ए’ और पाकिस्तान ‘ए’ के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है। 17 फरवरी को टीम इंडिया, नेपाल के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी। प्रत्येक ग्रुप से 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। यह मैच 20 फरवरी को आयोजित होंगे। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच 22 फरवरी को खिताबी मैच खेला जाना है।
यह भी पढ़ें: भारत के लिए अब कब खेलते दिखेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? जानें कब होगा अगला वनडे मुकाबला
उल्लेखनीय है कि विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट का पहला संस्करण साल 2023 में आयोजित हुआ था। उस समय टूर्नामेंट के सभी मैच हांगकांग के कोवलून में मिशन रोड ग्राउंड में खेले गए थे। वीजा समस्याओं के कारण थाईलैंड ए को टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ समय पहले ही हटना पड़ा था। उसके स्थान पर नेपाल को टूर्नामेंट में शामिल किया गया। भारी बारिश के कारण काफी दिक्कत हुई, जिससे पहले राउंड के 12 में से 7 मैच रद्द करने पड़े। एक सेमीफाइनल भी बारिश की वजह से नहीं हो पाया। फाइनल में भारत ए ने बांग्लादेश ए को 31 रन से शिकस्त दी थी।
| तारीख | दिन | मैच | समय |
|---|---|---|---|
| 13 फरवरी | शुक्रवार | पाकिस्तान A vs नेपाल | सुबह 9:30 बजे |
| 13 फरवरी | शुक्रवार | भारत A vs यूएई | दोपहर 2:00 बजे |
| 14 फरवरी | शनिवार | मलेशिया vs थाईलैंड | सुबह 9:30 बजे |
| 14 फरवरी | शनिवार | बांग्लादेश A vs श्रीलंका A | दोपहर 2:00 बजे |
| 15 फरवरी | रविवार | यूएई vs नेपाल | सुबह 9:30 बजे |
| 15 फरवरी | रविवार | भारत A vs पाकिस्तान A | दोपहर 2:00 बजे |
| 16 फरवरी | सोमवार | श्रीलंका A vs मलेशिया | सुबह 9:30 बजे |
| 16 फरवरी | सोमवार | बांग्लादेश A vs थाईलैंड | दोपहर 2:00 बजे |
| 17 फरवरी | मंगलवार | भारत A vs नेपाल | सुबह 9:30 बजे |
| 17 फरवरी | मंगलवार | पाकिस्तान A vs यूएई | दोपहर 2:00 बजे |
| 18 फरवरी | बुधवार | बांग्लादेश A vs मलेशिया | सुबह 9:30 बजे |
| 18 फरवरी | बुधवार | श्रीलंका A vs थाईलैंड | दोपहर 2:00 बजे |
| 20 फरवरी | शुक्रवार | सेमीफाइनल 1 (A1 vs B2) | सुबह 9:30 बजे |
| 20 फरवरी | शुक्रवार | सेमीफाइनल 2 (B1 vs A2) | दोपहर 2:00 बजे |
| 22 फरवरी | रविवार | फाइनल | दोपहर 2:00 बजे |