-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- When Will Virat Kohli And Rohit Sharma Play Their Next Odi Match For India
भारत के लिए अब कब खेलते दिखेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? जानें कब होगा अगला वनडे मुकाबला
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Rohit Sharma and Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित और विराट खेलते दिखें। अब दोनों छह महीने बाद भारतीय टीम के लिए वनडे मैच खेलते दिखेंगे।

विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Rohit Sharma and Virat Kohli Next ODIs Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज का खिताब जीता। न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज का खिताब 2-1 से अपने नाम किया। इस सीरीज में भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते दिखें। हालांकि, अब दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए 6 महीने तक खेलते नजर नहीं आएंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज कोहली ने 11 जनवरी को वडोदरा के BCA स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में 91 गेंदों में 93 रन बनाए, जबकि 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में वह 29 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में द्विपक्षीय सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में, कोहली ने 108 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली। हालांकि, वो इंदौर में भारतीय टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके।
विराट कोहली ने इस साल का शुरुआत बेहतरीन अंदाज में किया। कोहली ने कैलेंडर वर्ष 2026 की भारत की पहली वनडे सीरीज में कुल 240 रन बनाए, वहीं रोहित तीन वनडे में सिर्फ 26, 24 और 11 रन ही बना पाए। इस साल में रोहित की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वो महज तीन मैचों में केवल 61 रन ही बना सके।
सम्बंधित ख़बरें
पहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
भारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
ZIM vs IND T20: ईशान-तिलक का बल्ला गरजा, अभिषेक की गेंदबाजी का कहर; भारत ने 90 रन से जीतकर सीरीज पर किया कब्जा
T20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड
विराट कोहली और रोहित शर्मा बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज 2026
| मैच | तारीख | स्थान | रोहित शर्मा का स्कोर | विराट कोहली का स्कोर |
|---|---|---|---|---|
| पहला वनडे | 11 जनवरी | वडोदरा | 26 | 93 |
| दूसरा वनडे | 14 जनवरी | राजकोट | 24 | 23 |
| तीसरा वनडे | 18 जनवरी | इंदौर | 11 | 124 |
रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी अगले छह महीनों तक भारत के लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में नजर नहीं आएगी। इसकी वजह यह है कि दोनों खिलाड़ी अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय नहीं हैं, जबकि अप्रैल और मई के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चलते भारतीय टीम कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेलेगी।
IPL में दिखेंगे रोहित और विराट
हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली IPL 2026 में क्रमशः मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। अगर दोनों वनडे क्रिकेट में सक्रिय रहते हैं, तो भारत के लिए उनकी अगली अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति जुलाई 2026 में संभावित है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेली जाएगी। वनडे मुकाबले 14 जुलाई को बर्मिंघम, 16 जुलाई को कार्डिफ और 19 जुलाई को लॉर्ड्स में आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली का मस्ती भरा अंदाज…जानिए क्यों हर्षित राणा को लगाई फटकार? कहा था- मैम नहीं, भाभी बोल
भारत–इंग्लैंड वनडे सीरीज शेड्यूल
| तारीख | दिन | मैच | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| 14 जुलाई | मंगलवार | पहला वनडे | एजबेस्टन, बर्मिंघम | शाम 5:30 बजे |
| 16 जुलाई | गुरुवार | दूसरा वनडे | सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ | शाम 5:30 बजे |
| 19 जुलाई | रविवार | तीसरा वनडे | लॉर्ड्स, लंदन | शाम 3:30 बजे |
गौरतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आखिरी बार जुलाई 2022 में इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें टीम इंडिया ने तीन में से दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की थी। आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) के मुताबिक, भारत को जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैच भी खेलने हैं, हालांकि इस सीरीज़ को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इंग्लैंड दौरे के बाद भारत, घरेलू सरज़मीं पर वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ तीन वनडे, जबकि इसके बाद न्यूज़ीलैंड में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगा। इसके अलावा FTP के अनुसार, भारतीय टीम दिसंबर 2026 में घर पर श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ भी खेलेगी।
When will virat kohli and rohit sharma play their next odi match for india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पिंपरी-चिंचवड़ में बनेगी नई सार्वजनिक स्वच्छता नीति, नागरिकों के सुझावों से सुधरेंगे सार्वजनिक शौचालय
Jul 26, 2026 | 03:18 PM300 से अधिक मरीजों और डॉक्टरों की जान खतरे में: जर्जर इमारत में चल रहा नागपुर मेडिकल का नेत्र रोग विभाग
Jul 26, 2026 | 03:16 PM‘लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं…’ अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, दिया करारा जवाब
Jul 26, 2026 | 03:11 PMछात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
Jul 26, 2026 | 03:03 PMछतरपुर के अनगौर वन क्षेत्र में रेंजर पर गंभीर आरोप, वन भूमि किसानों को कथित रूप से किराए पर देने का दावा
Jul 26, 2026 | 02:55 PMपुणे में CNG संकट गहराया: कम गैस प्रेशर से पंपों पर लंबी कतारें, डीलर्स ने बिक्री बंद करने की दी चेतावनी
Jul 26, 2026 | 02:54 PM‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Jul 26, 2026 | 02:47 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














