Women’s World Cup: शतक से चूकीं ऋचा घोष, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 252 रन का लक्ष्य
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
ऋचा घोष (फोटो- सोशल मीडिया)
IND W vs SA W: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। ऋचा घोष ने अपने दमदार शॉट्स और संयमित बल्लेबाजी से टीम की पारी को संभालते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 77 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली।
ऋचा घोष की दमदार पारी के चलते भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए सम्मानजनक स्कोर बनाया। अब मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों से उम्मीद होगी कि वो 251 रनों के स्कोर का बचाव करें और टीम इंडिया को लगातार तीन मुकाबले जीतने में अहम भूमिका निभाएं।
साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने गंभीर शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 55 रन जोड़े। मंधाना 23 रन बनाकर आउट हुईं। प्रतिका भी 37 रन बनाकर आउट हुईं। इन दोनों के अलावा टॉप ऑर्डर के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। हरलीन देओल 13, कप्तान हरमनप्रीत कौर 9, और जेमिमा रोड्रिग्स 0 पर आउट हुईं। दीप्ति शर्मा 4 और अमनजोत कौर 13 रन बनाकर आउट हुईं। भारतीय टीम 40 ओवर में 153 रन पर 7 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में मिली करारी हार; फैंस हुए मायूस
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
टी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
IND W vs ENG W: डेब्यू मैच में ही छा गई नंदिनी शर्मा, जबरदस्त परफॉर्मेंस से 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया बराबर
शतक से चूकीं ऋचा घोष
आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आई विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषा घोष ने टीम को संभाला। घोष ने अपने वनडे करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। घोष 77 गेंद पर 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 94 रन की पारी खेलकर आखिरी ओवर में आउट हुईं। वह नौंवे विकेट के रूप में आउट हुईं। घोष ने स्नेहर राणा के साथ आठवें विकेट के लिए 53 गेंद पर 88 रन की तेज और अहम साझेदारी की। राणा 24 गेंद पर 6 चौके की मदद से 33 रन की अहम पारी खेल कर आउट हुईं।
ये भी पढ़ें: 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद स्मृति मंधाना से परेशान टीम इंडिया, जानिए क्या है कारण?
भारतीय टीम 49.5 ओवर में 251 रन पर सिमट गई।
दक्षिण अफ्रीका के लिए क्लो ट्रायोन ने 10 ओवर में 32 रन देकर 3, म्लाबा ने 10 ओवर में 46 रन देकर 2, और मारिजेन कैप ने 9 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए। नादिन डी क्लर्क ने 6.5 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट लिए। बारिश की वजह से मैच एक घंटे देरी से शुरू हुआ था।
एजेंसी इनपुट के साथ
