IND W vs ENG W: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
India Women vs England Women: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच आज से शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी(Image- BCCI)
IND W vs ENG W Test: भारतीय महिला टेस्ट टीम शुक्रवार यानी आज से इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच खेलने उतर रही है। इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने मैच से पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ‘क्रिकेट का घर’ कहे जाने वाले लॉडर्स के मैदान पर 142 साल के इतिहास में पहली बार सफेद जर्सी में महिलाएं क्रिकेट खेलती हुई दिखेंगी।
🚨 Toss 🚨 England have won the toss & will bowl first. Updates ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/0PR2jAM9yV — BCCI Women (@BCCIWomen) July 10, 2026
बता दें कि हाल ही में इस मैदान पर 150वां मेन्स टेस्ट मैच खेला गया था। वहीं, इसी महीने भारत और इंग्लैंड दोनों का इंग्लांड में ही टी20 विश्व कप जीतने का सपना चकनाचूर हुआ है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी, वहीं इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में करारी हार मिली थी।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड के आगे बेबस दिखी टीम इंडिया, 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार; सीरीज भी गंवाई
आर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
IND vs ENG 4th T20: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी, सीरीज बचाने के लिए करो या मरो का मुकाबला
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
टॉस के बाद क्या कहा इंग्लैंड की कप्तान ने?
टॉस जीतकर इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मुझे लगता है कि गेंदबाज के रूप में हम इस पिच से सबसे अधिक फायदा आज सुबह ही उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जाहिर है, विकेट को चार दिन तक टिकना होगा।
क्या बोलीं भारतीय कप्तान?
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के बाद कहा कि यह हमारे लिए बोर्ड पर बड़ा टोटल लगाने के लिए अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है कि हम लॉर्ड्स में अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं। हम इसको लेकर बहुत उत्साहित हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सयाली सतघरे, श्री चरणी, क्रांति गौड़
इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचियर, हीथर नाइट, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इजी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर भड़के कांग्रेस सांसद, शशि थरूर ने सरेआम कह दी इतनी बड़ी बात
टेस्ट में भारत या इंग्लैंड कौन है आगे?
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 15 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं, इनमें से 11 मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं तीन मुकाबले टीम इंडिया ने अपने नाम किे हैं और इंग्लैंड को सिर्फ एक में जीत नसीब हुई है। इस टेस्ट के बाद सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने का फैसला किया है।
