कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा की नजर दूसरे गोल्ड पर, आज भाला फेंक फाइनल में होगी बड़ी टक्कर

Neeraj Chopra CWG 2026: नीरज चोपड़ा अपने दूसरे स्वर्ण पदक के इरादे से भाला फेंक फाइनल में उतरेंगे। मुकाबले में पाकिस्तान के अरशद नदीम से होगी सीधी टक्कर।
Commonwealth Games 2026: Neeraj Chopra eyes second gold; big showdown in javelin throw final today.
नीरज चोपड़ा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Neeraj Chopra Javelin Throw Final CWG 2026: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में नीरज के सामने पाकिस्तान के अरशद नदीम समेत कई मजबूत चुनौती देने वाले खिलाड़ी होंगे। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शनिवार 1 अगस्त को रात 12:45 बजे शुरू होगा।

पांचवें स्थान पर रहे नीरज

नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में 79.61 मीटर का थ्रो करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। वो कुल मिलाकर पांचवें स्थान पर रहे। खास बात यह रही कि मौजूदा चैंपियन अरशद नदीम भी क्वालिफिकेशन में नीरज से पीछे रहे और सातवें स्थान पर फाइनल में पहुंचे। हालांकि क्वालिफिकेशन में किसी भी खिलाड़ी ने सीधे क्वालिफाई करने के लिए तय 84 मीटर की दूरी हासिल नहीं की।

कई खिलाड़ियों से होगा सामना

फाइनल में नीरज को सिर्फ अरशद नदीम से ही नहीं, बल्कि श्रीलंका के रूमेश थरंगा पथिरागे, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, दक्षिण अफ्रीका के डाउ स्मिट और इंग्लैंड के बेन ईस्ट से भी कड़ी चुनौती मिलेगी। इन चार खिलाड़ियों ने क्वालिफिकेशन में 80 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंका था।

रोहित यादव भी लेंगे हिस्सा

पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में भारत की ओर से नीरज चोपड़ा के अलावा रोहित यादव भी हिस्सा लेंगे। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम, श्रीलंका के रूमेश थरंगा पथिरागे, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, त्रिनिदाद एवं टोबैगो के केशोर्न वालकॉट और दक्षिण अफ्रीका के डाउ स्मिट भी पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

2018 में जीता था गोल्ड

नीरज चोपड़ा ने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में चोट के कारण वह हिस्सा नहीं ले सके थे। ऐसे में आठ साल बाद वह एक बार फिर कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास दोहराने की कोशिश करेंगे।

कब और कहां देखे ये मैच?

1 अगस्त से शुरु होने वाले इस कड़क मुकाबले का लाइव प्रसारण भारतीय दर्शक सीधा सोनी स्पोर्ट्स टेन 2, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 हिंदी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 तमिल, तेलुगु और कन्नड़ पर देख सकेंगे। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। क्योंकि ये मैच भारतीय समयानुसार शुक्रवार 31 जुलाई की देर रात 12:45 बजे शुरू हो रहा है, इसलिए दर्शकों को टीवी या ऐप पर शुक्रवार रात को ही ट्यून-इन करना होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com