Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Vaibhav Suryavanshi: डेब्यू में पहली गेंद पर छक्का लगाकर रचा इतिहास, जानें कौन है IPL का 14 साल का चमत्कारी सितारा?

Who Is Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया। वहीं जब बल्लेबाजी करने उतरे तो पहले ही गेंद पर छक्का लगाकर सभी को अचंभित कर दिया। जानें इस खिलाड़ी के बारे में पूरी डिटेल्स।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 20, 2025 | 07:47 AM

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में डेब्यू करते ही इतिहास रच दिया। वो आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव ने आईपीएल में 14 साल और 23 दिन की उम्र में डेब्यू किया। राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रहे आईपीएल 2025 मैच में डेब्यू किया। वैभव इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए और छा गए।

वैभव सूर्यवंशी ने 20 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। जिसमें 3 छक्के और 2 चौके भी लगाए। सूर्यवंशी ने अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाकर आईपीएल में एक और बड़ा कारनामा कर दिया। वो आईपीएल इतिहास के चौथे भारतीय और कुल 10वें बल्लेबाज हैं जिन्होंने पहले आईपीएल मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। वैभव ने शार्दुल के चौथे गेंद पर छक्का जड़कर अपनी पारी की शुरुआत की थी। वैभव को संजू सैमसन की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया था।

आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी

  • 14 साल 23 दिन – वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम एलएसजी, 2025*
  • 16 वर्ष 157 दिन – प्रयास रे बर्मन (आरसीबी) बनाम एसआरएच, 2019
  • 17 दिन 11 दिन – मुजीब उर रहमान (पीबीकेएस) बनाम डीसी, 2018
  • 17 वर्ष 152 दिन – रियान पराग (आरआर) बनाम सीएसके, 2019
  • 17 वर्ष 179 दिन – प्रदीप सांगवान (डीसी) बनाम सीएसके, 2008

कौन है वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी उत्तर बिहार के समस्तीपुर जिले से ताल्लुक रखने वाला युवा खिलाड़ी है। वैभव बाएं हाथ के बल्लेबाज है। जो लंबे हिट लगाने के लिए जाने जाते हैं। वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था। वैभव सूर्यवंशी ने महज 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया था। उन्होंने बिहार के लिए खेलते हुए यह कारनामा किया। उसके बाद तो वैभव का यश बढ़ता ही चला गया। वैभव ने अब तक पांच प्रथम श्रेणी, छह लिस्ट ए और एक टी20 मैच खेला है।

मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में किया था डेब्यू

वैभव ने पटना में मुंबई के खिलाफ बिहार की ओर से रणजी ट्रॉफी 2023-24 के एलीट ग्रुप बी मुकाबले में अपने फर्स्ट-क्लास करियर का डेब्यू किया। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 12 साल और 284 दिन थी। वैभव 1986 के बाद भारत के सबसे कम उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने और बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम के लिए खेलने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने।

राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में किया शामिल

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने जब वैभव सूर्यवंशी पर 1.10 करोड़ का दांव खेला तो सब हैरान रह गए। वैभव आईपीएल के इतिहास में वो सबसे कम उम्र में नीलामी में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए थे। राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में वैभव को अपने टीम में शामिल किया। इसके बाद से ही वैभव सुर्खियों में बने रहे। मेगा ऑक्शन से पहले वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा था।

यूथ टेस्ट में जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक

वैभव ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अंडर-19 के युवा टेस्ट में 62 गेंदों पर 104 रन बनाए। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 58 गेंदों पर शतक बनाया, जो किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक था और दुनिया में दूसरा सबसे तेज शतक था। वैभव की इस पारी के बाद उन्हें अंडर-19 एशिया कप में शामिल किया गया।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अंडर-19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में हुए अंडर-19 एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में सिर्फ 36 गेंदों पर 67 रनों की शानदार पारी खेली थी। क्रीज पर रहने के दौरान उन्होंने पांच छक्के और छह चौके लगाए थे। वहीं यूएई के खिलाफ 76 रनों की पारी खेली थी। वैभव ने अंडर-19 एशिया कप में भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह टूर्नामेंट में अपनी टीम के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर थे और उन्होंने दो अर्धशतक भी बनाए थे।

Who is vaibhav suryavanshi all things to know about youngest player of ipl history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2025 | 07:18 AM

Topics:  

  • Bihar
  • IPL
  • Rajasthan Royals
  • Vaibhav Suryavanshi

सम्बंधित ख़बरें

1

IPL 2026 मेगा ऑक्शन का बड़ा खेला! 10 टीमों की रिटेन-रिलीज लिस्ट आउट, देखें पर्स में हैं कितने करोड़?

2

ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन 30 करोड़ में बिके, IPL 2026 ऑक्शन से पहले ये कैसे हो गया?

3

बिहार BJP को मिला नया अध्यक्ष…संजय सरावगी संभालेंगे दिलीप जायसवाल की कुर्सी, 2005 से हैं विधायक

4

बिहार में RJD के आरोप के बाद मचा बवाल, चुनाव से पहले मिले 10 हजार रूपये करने होंगे वापस, आ रहा नोटिस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.