IND vs SA वनडे सीरीज में हुई छक्कों की बरसात और शतकों की बौछार, 5 बल्लेबाजों ने ठोके 6 शतक

India vs South Africa ODIs: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 2-1 से जीती। इस सीरीज में छक्कों की बरसात और शतकों की बौछार देखने को मिली। 5 बल्लेबाजों ने 6 शतक लगाए।
IND vs SA वनडे सीरीज में हुई छक्कों की बरसात और शतकों की बौछार, 5 बल्लेबाजों ने ठोके 6 शतक
विराट कोहली, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India vs South Africa ODI Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। इस सीरीज में दोनों टीमों ने जमकर छक्के बरसाए। दोनों देशों के खिलाड़ियों ने तीन मुकाबलों में कुल 63 छक्के लगाए। वहीं इस सीरीज में कुल 6 शतक भी लगे। यह सीरीज फैंस के लिए काफी मजेदार रहा और दोनों देशों के बीच कांटे का टक्कर देखने को मिला।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में कुल 28 छक्के लगाए गए। इसके बाद रायपुर में आयोजित दूसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कुल 18 छक्के जड़े। विशाखापत्तनम में सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला गया, जिसमें 17 छक्के देखने को मिले। विराट कोहली इस सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 12 छक्के जड़े। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले से 9 छक्के देखने को मिले।

तीन मैचों की बाइलेटरल वनडे सीरीज में सबसे ज़्यादा छक्के

  • 70 - भारत बनाम इंग्लैंड, 2021
  • 63 - वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश, 2024
  • 63 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2025
  • 58 - भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, 2023
  • 58 - दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, 2023

तीन मुकाबलों की द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक छक्के साल 2021 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सीरीज में देखने को मिले थे। उस सीरीज में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर 70 छक्के लगाए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच साल 2024 में खेली गई वनडे सीरीज में 63 छक्के देखने को मिले। अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साल 2025 में खेली गई यह सीरीज भी इसकी बराबरी में पहुंच गई है। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच साल 2023 में खेली गई सीरीज में 58 छक्के लगाए गए थे।

इस सीरीज में लगे 6 शतक

इस सीरीज में 5 बल्लेबाजों ने कुल 6 शतक जमाए। विराट कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने सीरीज के दो मुकाबलों में सेंचुरी लगाई। वहीं, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ने 1-1 शतक लगाया।

तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत 100 रन

  • 7 - SA बनाम ZIM, 2010
  • 6 - ZIM बनाम NZ, 2011
  • 6 - PAK बनाम AUS, 2022
  • 6 - IND बनाम SA, 2025

भारत ने जीता वनडे सीरीज

साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद भारत ने वनडे सीरीज में मेहमान टीम को करारा जवाब दिया है। टीम इंडिया ने 17 रन से सीरीज का पहला मैच जीता, जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने पलटवार करते हुए अगला मैच 4 विकेट से अपने नाम किया। इसके बाद टीम इंडिया ने अंतिम मुकाबला 9 विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com