वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत, आयरलैंड को 62 रन से हराकर टी20 सीरीज पर किया कब्जा
वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को 62 रनों से हराकर टी20 सीरीज 1-0 से जीत ली है। इस सीरीज के पहले दो मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए थे। लेकिन तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वेस्टइंडीज (फोटो-सोशल मीडिया)
आयरलैंड: आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 62 रनों से जीत दर्ज करके मुकाबले के साथ सीरीज भी 1-0 से अपने नाम कर ली। तीन मैचों की टी20 सीरीज में पहले दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए। वहीं तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने मुकाबले को 62 रनों से जीत लिया।
आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप और एविन लुईस ने पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की। शाई होप 27 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं इसके बाद रोवमन पॉवेल 2 रन बनाकर आउट हो गए।
एविन लुईस की शानदार पारी
वहीं एविन लुईस ने एक छोर से तेजी से रन बनाना जारी रखा। 91 निजी के स्कोर पर एविन लुईस आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। इसके बाद अंत में केसी कार्टी ने 22 गेंदों में तेजतर्रार 49 रनों की पारी खेली। उसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 19, जेसन होल्डर ने 18 और शिमरोन हेटमायर ने 15 रन बनाए। इसके सहारे ही वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 256 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। आयरलैंड के लिए मैथ्यू हम्फ्रीज ने 2 विकेट चटकाए। उसके अलावा मार्क एडेर को 1, बैरी मकार्थी को 1 और बेन व्हाइट को 1 विकेट मिला।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका के बाद आयरलैंड में तहलका मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, हेड टू हेड रिकॉर्ड देखकर दंग रह जाएंगे आप!
कीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’
Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी आयरलैंड
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 194 रन ही बना सकी। पॉल स्टर्लिंग 13 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद रॉस एडेर और हैरी टेक्टर ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। हैरी टैक्टर 38 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद लोर्कान टकर भी 1 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद रॉस एडेर भी 48 के स्कोर पर आउट हो गए।
आयरलैंड के खिलाड़ी ने डेब्यू में बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 ओवर में लुटाए 81 रन
तीन विकेट तीन रन पर गंवाने के बाद आयरलैंड के लिए यह लक्ष्य मुश्किल हो गया। लेकिन मार्क एडेर ने 14 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। हालांकि वो जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था। इसके अलावा जॉर्ज डॉकरेल ने 15 और लियम मैकार्थी ने 16 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन ने 3, जेसन होल्डर ने 2, रोमारियो शेफर्ड ने 1 और रोस्टन चेज ने 1 विकेट लेकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ सीरीज पर भी कब्जा किया।
