हेटमायर का तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, सुपर-8 में कैरेबियाई टीम की प्रचंड जीत
WI vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के इस मुकाबले को वेस्टइंडीज ने 107 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। बल्लेबाजी में शिमरोन हेटमायर ने 34 गेंदों में 85 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली।
- Written By: संजय बिष्ट
सुपर-8 के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
West Indies vs Zimbabwe Super-8 Match Highlight: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 44वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.4 ओवर में 147 रन पर ही सिमट गई। इस बड़ी हार से जिम्बाब्वे को न सिर्फ मैच गंवाना पड़ा, बल्कि पॉइंट्स टेबल में उसके नेट रन रेट को भी बड़ा झटका लगा।
Signed. Sealed. Delivered.🫡 A victory in the Super 8s✅#WIvZIM | #T20WorldCup | #MaroonSpirit pic.twitter.com/V4PR5Wie1J — Windies Cricket (@windiescricket) February 23, 2026
हेटमायर और पॉवेल का तूफान
वेस्टइंडीज की पारी की सबसे बड़ी खासियत रही उनकी आक्रामक बल्लेबाजी। तीसरे नंबर पर उतरे शिमरोन हेटमायर ने सिर्फ 34 गेंदों में 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के जड़ते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के इस अहम मुकाबले में बेहतरीन पारी खेलने के लिए शिमरोन हेटमायर को ‘प्लेयर ऑप द मैच’ के अवॉर्ड से नवाजा गया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
वैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
A sparkling knock of 85 in West Indies’ big win over Zimbabwe earns Shimron Hetmyer the @aramco POTM🏅 📝: https://t.co/7Anm2l6Cqi pic.twitter.com/tR7nni39zs — ICC (@ICC) February 23, 2026
दूसरे छोर से रॉवमैन पॉवेल ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 35 गेंदों पर 59 रन बनाए और टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। इसके बाद शेफरेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों में 31 रन ठोककर अंतिम ओवरों में रन गति को और तेज कर दिया। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी छोटी लेकिन प्रभावी पारियां खेलीं, जिससे टीम 250 के पार पहुंचने में सफल रही।
जिम्बाब्वे की पारी लड़खड़ाई
255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही, जिससे दबाव लगातार बढ़ता गया। ब्रैड इवांस ने 21 गेंदों पर 43 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया। उनकी पारी में 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। डियोन मेयर्स ने 15 गेंदों में 28 रन और सिकंदर रजा ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। अंततः पूरी टीम 147 रन पर ऑलआउट हो गई।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
कैरेबियाई गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
वेस्टइंडीज की जीत में गेंदबाजों की भी अहम भूमिका रही। गुडाकेश मोती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि अकील हुसैन ने 3 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी। कुल मिलाकर, यह मुकाबला वेस्टइंडीज की विस्फोटक बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी का बेहतरीन उदाहरण साबित हुआ।
