वसीम अकरम ने सरेआम की कामरान गुलाम की बेइज्जती, एडम गिलक्रिस्ट और माइकल वॉन ने भी दिया साथ!
वसीम अकरम ने ऑन एयर कहा कि कामरान गुलाम बड़े परिवार से आते हैं। वह 12 भाइयों में 11वें नंबर के हैं। जिसके बाद गिलक्रिस्ट और वॉन ने भी कामरान गुलाम का मजाक बनाया।
- Written By: मृणाल पाठक
कामरान गुलाम और वसीम अकरम (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मेलबर्न में खेला गया। जहां पाकिस्तान को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में कामरान गुलाम ने पाकिस्तान के लिए अपना वनडे डेब्यू मैच खेला। लेकिन उनके डेब्यू मुकाबले में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने लाइव कमेंट्री में उनके परिवार का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिए। इस मजाक में एडम गिलक्रिस्ट और माइकल वॉन ने भी उनका साथ दिया।
दरअसल, वसीम अकरम एडम गिलक्रिस्ट और माइकल वॉन के साथ कमेंट्री कर रहे थे। इस दौरान वसीम अकरम ने ऑन एयर कहा कि कामरान गुलाम बड़े परिवार से आते हैं। वह 12 भाइयों में 11वें नंबर के हैं। इसके अलावा उनकी चार बहनें भी हैं। जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने मजाक में कहा कि 16 बच्चे… वाह! उम्र का कितना फासला होगा यह जानना मजेदार होगा।
वहीं माइकल वॉन के इस कमेंट पर एडम गिलक्रिस्ट ने भी मजाक उड़ाया। अब इन तीनों पूर्व क्रिकेटरों का बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद इन तीनों कमेंट्रेटर की जमकर आलोचना हो रही है। साथ ही अब माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट इस मुद्दे पर वसीम अकरम से बात कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC Rankings: शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-2 पर पहुंचे; ईशान किशन को भी बड़ा फायदा
आगरा के कोचिंग सेंटर बन रहे हैं ‘लाक्षागृह’? दमकल विभाग की जांच में खुली सुरक्षा इंतजामों की पोल
Water Crisis: हाडशी में पानी की बूंद-बूंद के लिए संघर्ष, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
नागपुर पुलिस अलर्ट: ऑपरेशन थंडर 2.0 की समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन
यह भी पढ़ें- WTC फाइनल में अभी भी बनाने जगह बना सकती है टीम इंडिया, बस करना होगा ये काम
जानकारी के लिए बता दें कि मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 203 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 33.3 ओवर में 8 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
पाकिस्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 71 गेंदों पर सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली। नसीम शाह ने 39 गेंदों पर अहम 40 रन बनाए। जबकि बाबर आजम ने 44 गेंदों पर 37 रनों का योगदान दिया। जबकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने सबसे ज्यादा 49 रन और स्टीव स्मिथ ने 44 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ मिशेल स्टार्क ने ढाया कहर, ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर किया बड़ा कारनामा
