-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Wankhede Stadium 50th Anniversary Celebration Mumbai Legends Players Will Attend The Ceremony
वानखेड़े स्टेडियम के गोल्डन जुबली पर दिग्गज खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी होंगे शामिल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान एसोसिएशन वानखेड़े के 50 साल पूरा होने पर कई क्रिकेटरों को सम्मानित करेगा।

वानखेड़े स्टेडियम के 50 साल (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्टस डेस्क: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान एसोसिएशन वानखेड़े के 50 साल पूरा होने पर कई क्रिकेटरों को सम्मानित करेगा। 19 जनवरी को आयोजित भव्य समारोह में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा सहित कई महान क्रिकेटर शामिल होंगे।
50वीं वर्षगांठ मनाने का समारोह 12 जनवरी से शुरू होगा और 19 जनवरी तक चलेगा। इस मौके पर पूर्व कप्तान रवि शास्त्री, अजिंक्य रहाणे, दिलीप वेंगसरकर, सूर्यकुमार यादव और डायना एडुल्जी के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्य समारोह में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मुंबई के दिग्गज पुरुष और महिला खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
His debut season, Ranji Trophy Final appearance & multiple 5-wicket hauls & more… 😍 Former India & Mumbai cricketer Nilesh Kulkarni shares his experiences at the Wankhede, drop yours in the comments 💬#MCA #Mumbai #Cricket #Wankhede50 #BCCI | @NileshMKulkarni pic.twitter.com/r8x6P61tQP — Mumbai Cricket Association (MCA) (@MumbaiCricAssoc) January 9, 2025
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी किया जाएगा सम्मानित
आठ दिवसीय कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एमसीए के पूर्व अध्यक्ष तथा बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष शेलार को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान 12 जनवरी को एमसीए अधिकारियों तथा महावाणिज्यदूत और सरकारी अधिकारियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
Ravi Shastri के नाम स्टैंड, तो डायना एडुल्जी और सरदेसाई के नाम पर वानखेड़े में गेट, CM फडणवीस ने किया अनावरण
India vs England: वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत, क्या ‘किंगमेकर’ बनेगा यह मुकाबला?
अभिषेक शर्मा सेमीफाइनल से बाहर…टीम इंडिया लेगी कड़े फैसले, इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11
‘अहमदाबाद नहीं मुंबई में कराओ WC का फाइनल…’, कांग्रेस नेता का PM के लिए विवादित बयान, कहा- मोदी जी अनलकी हैं
एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा कि हम प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, मैं सभी क्रिकेट प्रशंसकों को इस महत्वपूर्ण मौके का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूं। हमारे महान नायक इस समारोह में हमारे साथ शामिल होंगे और साथ मिलकर हम वानखेड़े स्टेडियम की समृद्ध विरासत का जश्न मनायेंगे जो मुंबई का गौरव है।
19 जनवरी को होगा खास क्रार्यक्रम
एमसीए 19 जनवरी को एक ‘कॉफी टेबल बुक’ जारी करेगा जबकि एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। इस दौरान 19 जनवरी को अजय-अतुल द्वारा संगीत शो आयोजित किया जा रहा है। एमसीए इस मौके पर मैदानकर्मियों के अलावा मुंबई टीम के उन सदस्यों को भी सम्मानित करेगा जिन्होंने 1974 में वानखेड़े स्टेडियम में पहला प्रथम श्रेणी मैच खेला था। एमसीए ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है, इसलिए नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा नहीं दी जा सकती और प्रशंसकों को इस कार्यक्रम के लिए 300 रुपये की टिकट खरीदनी होगी।
Wankhede stadium 50th anniversary celebration mumbai legends players will attend the ceremony
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














