

मुंबई: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। यह टूर्नामेंट 4 जून से 12 जून तक मुंबई के दो स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। जिसके लिए एमसीए ने टिकट जारी कर दिया है।
इस टूर्नामेंट के टिकट डिस्ट्रिक्ट बाय ज़ोमैटो पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत लेवल 1 के लिए ₹100, लेवल 2 के लिए ₹300 और गरवारे पैवेलियन लेवल 2 के लिए ₹400 है। इस लीग की वापसी 6 साल के बाद हो रही है। कोरोना के बाद इस लीग को बंद कर दिया गया था।
भारत के सबसे बड़े घरेलू टी20 टूर्नामेंट में एस है टी20 मुंबई लीग। इस लीग में कई भारतीय टीम के खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। वो आइकॉन में रूप में इस लीग में खेलेंगे। यह लीग मुंबई के शानदार क्रिकेट खिलाड़ियों की मौजूदगी में और रोमांचक हो जाएगा।
फैंस इस लीग में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे और पृथ्वी शॉ जैसे बड़े खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं। साथ ही मुशीर खान और अंगकृष रघुवंशी जैसे मुंबई के युवा खिलाड़ी भी इस बार मैदान में नजर आएंगे। इसके अलावा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने फैसला किया है कि वह वंचित बच्चों और BMC स्कूलों के छात्रों को भी मैच दिखाने के लिए आमंत्रित करेगा, ताकि वे इस अनुभव से प्रेरित होकर बड़े सपने देख सकें।
टेस्ट टीम में चुने जाने पर बोले साई सुदर्शन, इस लम्हे को बताया करियर का सबसे खास पल
इस साल टी20 मुंबई लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं और 23 रोमांचक मैच खेले जाएंगे। लीग राउंड के दौरान हर दिन चार मैच खेले जाएंगे। दो मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम में और दो मुकाबले डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 2.30 बजे और शाम में 7.30 बजे से खेला जाएगा। सभी टीमें टूर्नामेंट का खिताब जीतने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 10 और फाइनल 12 जून को खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट की टीमें और उनके मालिक इस प्रकार हैं:
नॉर्थ मुंबई पैंथर्स – होराइजन स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
एआरसीएस अंधेरी – आर्क्स स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड
ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट – ट्रांसकॉन ट्रायम्फ नाइट्स प्राइवेट लिमिटेड
बांद्रा ब्लास्टर्स – पीके स्पोर्ट्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड
ईगल थाने स्ट्राइकर्स – ईगल इंफ्रा इंडिया लिमिटेड
आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबअर्ब्स – वर्ल्ड स्टार प्रीमियर लीग एलएलपी
सोबो मुंबई फाल्कन्स – रोडवे सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा लिमिटेड
मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स – रॉयल एज स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट