भारत खेल को अलग लेवल पर ले गया…T20 World Cup के बाद विव रिचर्ड्स ने टीम इंडिया की शान में पढ़े कसीदे
Viv Richards Statement: वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने भारत की जमकर प्रशंसा की है। टी20 विश्व कप जीत के बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर सराहना की है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
विव रिचर्ड्स और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Viv Richards on Indian Cricket Team: वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टीम की प्रगति की खुलकर सराहना की है। उनका मानना है कि भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस खेल को एक नए स्तर तक पहुंचा दिया है। हाल के वर्षों में भारत ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इसी वजह से दुनिया भर में उसकी चर्चा हो रही है। हाल ही में भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर अपनी ताकत का एक बार फिर प्रदर्शन किया है। इस जीत के बाद कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की तारीफ की, जिनमें विव रिचर्ड्स का नाम भी शामिल है।
‘अलग लेवल पर गेम को पहुंचाया’
समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान विव रिचर्ड्स ने भारत के खेल और उसकी सफलता को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने खास तौर पर सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत की उपलब्धियों को सराहा। कैरेबियाई दिग्गज ने कहा कि “मेरी राय में, भारत खेल को एक अलग लेवल पर ले गया है, खासकर लिमिटेड ओवर्स के वनडे, टी20 में। ये फैंस के लिए एक शानदार तोहफा है क्योंकि वो खेल के लिए प्यार और जुनून दिखाते हैं। मुझे लगता है कि उस प्यार और जुनून और जिस देश में ये खेला जाता है, उसके कारण नतीजा सही होता।” रिचर्ड्स ने यह भी कहा कि भारत में क्रिकेट को लेकर जो उत्साह और दीवानगी देखने को मिलती है, वही टीम को लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है।
अपनी टीम से की तुलना
विव रिचर्ड्स ने भारत की सफलता की तुलना अपने दौर की वेस्टइंडीज टीम से भी की। उन्होंने याद दिलाया कि उनके समय में वेस्टइंडीज ने विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बनाया था और विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने कहा- “हमने पहला वर्ल्ड कप 1975 में जीता था और अगला 1979 में। इसलिए, वेस्टइंडीज के तौर पर हम आज जहां हैं, उसमें क्रिकेट का बहुत बड़ा रोल है और तो और, जो लोग पहले वेस्टइंडीज टीमों के फैन रहे होंगे, उन्हें हमारे कुछ शानदार पल जरूर याद होंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम का ऐलान, तीन फॉर्मेट में होगी सीरीज; इन दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी
अब भारत का अगला लक्ष्य
भारतीय टीम ने हाल ही में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी जीती थी, जबकि 2023 के एकदिवसीय विश्व कप में टीम उपविजेता रही थी।
यह भी पढ़ें: ये है ‘सरपंच साहब’ का टशन, पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, कप्तान श्रेयस अय्यर का नया अवतार आया सामने
अब भारतीय टीम की नजर अगले बड़े लक्ष्य पर है। टीम प्रबंधन और खिलाड़ी आने वाले वर्षों में 2027 के एकदिवसीय विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। यदि टीम इसी तरह लगातार अच्छा खेलती रही तो वह आने वाले समय में और भी कई बड़े खिताब अपने नाम कर सकती है।
