विराट कोहली के भाई ने संजय मांजरेकर को किया ट्रोल, स्ट्राइक रेट को लेकर सोशल मीडिया में लगाई क्लास
गौरतलब है कि संजय मांजरेकर ने विराट कोहली के आईपीएल 2025 में स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठाया था। इसके बाद विराट कोहली के भाई ने 'थ्रेड्स' पर संजय मांजरेकर के क्रिकेट करियर का स्ट्राइक रेट साझा कर दिया।
- Written By: संजय बिष्ट
विराट कोहली के साथ उनके भाई और संजय मांजरेकर (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: विराट कोहली आईपीएल 2025 में बेंगलुरु के लिए मैच जीताऊ पारियां खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था। लेकिन इस दौरान कई लोगों ने उनके स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल खड़े किए थे। इसी कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर व वर्तमान में कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने भी उनके स्ट्राइक रेट को लेकर अपनी बात कही थी।
गौरतलब है कि मांजरेकर इस वक्त आईपीएल में बतौर एनालिस्ट और कमेंटेटर काम कर रहे हैं। आएदिन वो कई खिलाड़ियों पर अपनी राय देते हैं। इस दौरान वो कई बार फैंस के निशाने पर भी आ जाते हैं। अब उन्होंने कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाया है। जिसके बाद विराट कोहली के भाई ने संजय मांजरेकर को जवाब दे दिया है।
विराट के भाई ने मांजरेकर को दिया जवाब
विराट के भाई विकास ने थ्रेड्स पर संजय मांजरेकर को ट्रोल किया है। उन्होंने इस दौरान संजय मांजरेकर की वनडे स्ट्राइक रेट डाली है। विकास ने इस दौरान लिखा है कि, संजय मांजरेकर की करियर वनडे स्ट्राइक 64.31 है। 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट को लेकर बात करना आसान है। बता दें कि हाल में ही आरसीबी का मुकाबला एमआई से हुआ था। इस मैच में मांजरेकर ने विराट कोहली और जसप्रीत बुमहार की टक्कर को लेकर मना कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कैमरे के लिए ऐसा करते हैं…, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कोहली के ‘एग्रेशन’ पर दिया हैरान करने वाला बयान
प्लेऑफ से बाहर हो सकती है पंजाब किंग्स, शानदार शुरुआत के बाद लगा ग्रहण, क्वालीफाई करने के लिए करना होगा ये काम
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
IPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
इस दौरान कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा था कि कोहली पहले वाले कोहली नहीं रहे। इसके बाद संजय मांजरेकर ने कई बार सोशल मीडिया में पोस्ट डाली। इस दौरान उन्होंने आईपीएल के बेस्ट बल्लेबाजों को लेकर बात की। इस दौरान संजय ने विराट कोहली का नाम नहीं लिया था। इस दौरान उन्होंने अच्छी स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबजों पर बात की थी।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अगर बात करें संजय मांजरेकर की क्रिकेट करियर की तो उन्होंने कुल 37 टेस्ट और 76 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में 1994 रन बनाए हैं। इस दौरान मांजरेकर की स्ट्राइक रेट 64.30 की रही है। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 37.14 की औसत के साथ रन बनाए हैं।
