शिखर धवन के लिए विराट कोहली ने लिखा इमोशनल पोस्ट, नए इनिंग के लिए दी शुभकामनाएं
बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने शिखर धवन के संन्यास पर रिएक्शन देते हुए उनके लिए खास बातें लिखी हैं। कोहली ने उनके जर्नी के बारे में बात करते हुए उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी है।
- Written By: मृणाल पाठक
विराट कोहली और शिखर धवन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर शिखर धवन ने अचानक से संन्यास का ऐलान करके सबको चौंका दिया। उन्होंने बीते शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कह दिया। जिसके बाद अब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने धवन के संन्यास पर रिएक्शन देते हुए उनके लिए खास बातें लिखी हैं।
दरअसल, शिखर धवन काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। उन्हें काफी समय से मौका नहीं मिल रहा था। जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। ऐसे में अब विराट कोहली ने शिखर धवन के संन्यास लेने के बाद खास पोस्ट किया है। दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी समय बिताया है। इसलिए कोहली ने उनके जर्नी के बारे में बात करते हुए उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी है।
विराट को शिखर के लिए इमोशनल पोस्ट…
Shikhar @SDhawan25 from your fearless debut to becoming one of India’s most dependable openers, you’ve given us countless memories to cherish. Your passion for the game, your sportsmanship and your trademark smile will be missed, but your legacy lives on. Thank you for the… — Virat Kohli (@imVkohli) August 25, 2024
सम्बंधित ख़बरें
IPL Orange Cap: ऑरेंज कैप अब विराट कोहली के पास, रनों के मामले में छोड़ा सबको पीछे
Virat Kohli ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
IPL 2026: मुंबई और बेंगलुरु के लिए बुरी खबर! रोहित और कोहली को चोट के कारण मैदान से जाना पड़ा बाहर
Virat Kohli Angry Video: अर्धशतक जड़ते ही आउट हुए विराट, डगआउट में जाते वक्त सरेआम निकाला अपना गुस्सा- VIDEO
किंग कोहली ने एक्स पर लिखा, “शिखर धवन आपके बेखौफ डेब्यू से लेकर भारत के सबसे भरोसेमंद ओपनर बल्लेबाजों में से एक बनने तक, आपने हमें चीयर करने के लिए अनगिनत यादें दीं। खेल के लिए आपका जुनून, आपकी स्पोर्ट्समैनशिप और आपकी ट्रेडमार्क स्माइल को याद किया जाएगा, लेकिन आपकी विरासत जिंदा रहेगी। यादों, न भूलने वाले प्रदर्शन और हमेशा दिल से लीड करने के लिए शुक्रिया। आपको अगली पारी के लिए शुभकामनाएं, मैदान के बाहर गब्बर!”
दो साल से टीम से बाहर
जानकारी के लिए बता दें कि शिखर धवन काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। उन्होंने आखिरी मुकाबला दिसंबर 2024 में खेला था, जो बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच था. उसके बाद से ही वह टीम में अपनी जगह तलाश रहे थे, जिसके बाद अंततः उन्होंने संन्यास लेने का फैसला कर लिया है।
यह भी पढ़ें- सरबजोत सिंह ने किया खुलासा, पिस्टल पर ‘एससिंह30’ का बताया राज़, मनु भाकर से मुलाकात का किया जिक्र
ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर
ज्ञात हो कि शिखर धवन ने 2010 से 2022 तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला है। उन्होंने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे खेलकर अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। धवन ने कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। जहां टेस्ट में उन्होंने 2315 रन बनाए, वनडे में 6793 रन और टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 1759 रन है। इस दौरान धवन के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 7 और वनडे क्रिकेट में 17 शतक निकले हैं।
