- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Will Go Australia To Play Test Series Again Said Ravi Shastri
दोबारा टेस्ट सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया जाएंगे विराट कोहली! इस दिग्गज ने किया चौंकाने वाला दावा
रवि शास्त्री के अनुसार कोहली इस साल होने वाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत का हिस्सा जरूर होंगे। शास्त्री ने इशारों ही इशारों में ये बता दिया कि विराट टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं।
- Written By: मृणाल पाठक

विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: हाल ही खत्म हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीत दर्ज कर लगभग एक दशक के बाद BGT की ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इस सीरीज में भारत की बल्लेबाजी सबसे खराब रही। खासकर बड़े खिलाड़ियों ने काफी निराश किया। जिसमें विराट कोहली का नाम भी है। लेकिन अब कोहली को लेकर भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा दावा किया है। उनका मानना है कि कोहली दोबारा टेस्ट सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।
अब सबके मन में सवाल खड़े हो रहे होंगे कि क्या भारत दोबारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाला है। तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। रवि शास्त्री के अनुसार कोहली इस साल होने वाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा जरूर होंगे।
दोबारा टेस्ट सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया जाएंगे कोहली
दरअसल, BGT 2024-25 में विराट कोहली का प्रदर्शन काफी खराब रहा। उन्होंने सीरीज के पहले मुकाबले में भले ही शतक जड़ा लेकिन उसके बाद वह फीके पड़ गए। जिसके बाद कई दिग्गजों ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की सलाह दे दी थी। हालांकि अब शास्त्री ने कहा है कि उन्हें इस बात से हैरानी नहीं होगी कि वह कोहली दोबारा ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलने जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup 2026 जीत के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का शर्मा, नो-मेकअप लुक से फैंस हुए इंप्रेस
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम ने जीत के साथ की शुरुआत, बारिश बाधित मुकाबले में 21 रनों से हराया
IND W vs AUS W: अरुंधति रेड्डी के ‘चौके’ से ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ढेर, भारत को मिला 134 रनों का टारगेट
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जीत के साथ आगाज करना चाहेगी भारतीय टीम, हरमनप्रीत की नजरें वर्ल्ड कप पर
कोहली नहीं लेंगे टेस्ट से संन्यास!
रवि शास्त्री ने इशारों ही इशारों में ये बता दिया कि विराट कोहली का कोई मूड नहीं है कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का। वह ऑस्ट्रेलिया में नाकाम जरूर रहे, लेकिन वह बाउंस बैक के लिए जाने जाते हैं। शास्त्री के अनुसार इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज खेलने जा सकते हैं। हालांकि शास्त्री ने कोहली को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी है।
कोहली को घरेलू क्रिकेट खेलने की जरूरत!
कई दिग्गजों का मानना है कि बेहतरीन टेस्ट खेलने के लिए खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलते रहना चाहिए। इसलिए रवि शास्त्री ने भी विराट कोहली को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी है। कोहली ने 13 साल से कोई भी घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने 2012 में दिल्ली के लिए आखिरी बार फस्ट क्लास मैच खेला था। शास्त्री के अलावा मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने भी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी है।
खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप रहे विराट
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो इस सीरीज में खेले गए पांच टेस्ट मैचों में कोहली ने महज 23.75 की औसत से 190 रन बनाए हैं। 190 रन पर्थ टेस्ट में नाबाद 100 रन बनाने के बाद बने थे। यानी इसके बाद अगले 4 टेस्ट में उनके बल्ले से सिर्फ 90 रन निकले। बड़ी बात यह है कि विराट ऑफ स्टंप के बाहर गेंद खेलते हुए एक ही तरह से हर बार आउट हुए हैं।
Virat kohli will go australia to play test series again said ravi shastri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला आगे
Feb 17, 2026 | 08:15 AMकिराना दुकानों की आड़ में ड्रग्स कारोबार, पिंपरी-चिंचवड़ में 64 वर्षीय महिला भी पकड़ी गई
Feb 17, 2026 | 08:11 AMहाॅकी मैच के दौरान गोलीबारी से दहला अमेरिका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:04 AM25 मौतों पर सख्त टिप्पणी, हाई कोर्ट बोला-रेगुलेटरी चूक और अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 08:00 AMरोहित पवार ने DGCA से मांगी प्रारंभिक रिपोर्ट, वीआरएस कंपनी पर कार्रवाई की मांग
Feb 17, 2026 | 07:52 AMतारिक रहमान आज लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ, BNP की ऐतिहासिक जीत और नई चुनौतियां
Feb 17, 2026 | 07:52 AM7 दिन में वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया का बंध गया बोरिया-बिस्तर? ग्रुप स्टेज से बाहर होना तय! देखें प्वाइंट्स टेबल
Feb 17, 2026 | 07:51 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














