गंभीर पढ़ते थे ‘हनुमान चालीसा’ तो कोहली ने किया था ‘शिव’ का जाप… ऐसे की थी दोनों ने गेंदबाजों की धूलाई
गंभीर ने बताया कि जब वह पंद्रह साल पहले नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट बचाने की कोशिश में थे तब उन्होंने कैसे ‘हनुमान चालीसा' पढी और दो दिन तक चली एक यादगार पारी खेल डाली। इसी तरह 2014 में कोहली ने आस्ट्रेलिया में चार टेस्ट शतक लगाये थे और बल्लेबाजी के दौरान वह ‘ओम नम: शिवाय' जाप कर रहे थे।
- Written By: मृणाल पाठक
विराट कोहली और गौतम गंभीर (सौजन्यः BCCI एक्स)
नई दिल्ली: भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर ने बीसीसीआई टीवी के लिए एक-दूसरे में बातचीत की। दोनों दिग्गजों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों ने कई तरह के किस्से भी एक दूसरे के साथ शेयर किए। जिसमें से एक किस्सा ये है कि मुकाबले के समय एक ने हनुमान चालिसा तो दूसरे नें भोलेनाथ को किया था याद।
गंभीर ने बताया कि जब वह पंद्रह साल पहले नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट बचाने की कोशिश में थे तब उन्होंने कैसे ‘हनुमान चालीसा’ पढी और दो दिन तक चली एक यादगार पारी खेल डाली। इसी तरह 2014 में कोहली ने आस्ट्रेलिया में चार टेस्ट शतक लगाये थे और बल्लेबाजी के दौरान वह ‘ ओम नम: शिवाय’ जाप कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर के सवाल पर विराट कोहली ने उड़ाया रोहित शर्मा का मजाक, जमकर ठहाके लगाने लगे दोनों दिग्गज
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
बीसीसीआई टीवी पॉडकास्ट पर कोहली ने गंभीर से पूछा, ‘‘भारत आस्ट्रेलिया श्रृंखला पर बात करते हैं। सबसे खास हमारी धरती पर बनाया गया दोहरा शतक होगा। मैं जानना चाहता हूं कि उस समय दिमाग में क्या चल रहा था। इतने स्थिर और संयमित होकर कैसे खेला।”
गंभीर ने इस पर कहा, ‘‘मेरे बारे में बात करने की बजाय मुझे याद है कि आस्ट्रेलिया में जब तुमने बंपर श्रृंखला खेली थी। जहां तुमने बेशुमार रन बनाये और तुमने मुझे बताया कि तुम हर गेंद से पहले ओम नम: शिवाय बोल रहे थे।इससे तुम्हें मदद मिली।”
यह भी पढ़ें- रिटायर्ड खिलाड़ियों के यू-टर्न पर रोहित शर्मा का जबरदस्त प्रहार, बोले- मैं अपने डिसीजन को लेकर आश्वस्त
गंभीर ने 10 घंटे 43 मिनट तक चली पारी में 136 रन बनाकर भारत को पारी की हार से बचाया था। गंभीर ने कहा, ‘‘नेपियर में ढाई दिन तक चली पारी के दौरान मैने एक ही काम किया कि हनुमान चालीसा पढ़ता रहा। तुमने ओम नम: शिवाय जपा तो मैने हनुमान चालीसा पढी। इससे काफी मदद मिली। अपने कैरियर में ऐसे मौके कम आते हैं और वह अलौकिक अहसास है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
