-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli And Gautam Gambhir Talked About Rohit Sharma Forgetting Habit In Interview
गौतम गंभीर के सवाल पर विराट कोहली ने उड़ाया रोहित शर्मा का मजाक, जमकर ठहाके लगाने लगे दोनों दिग्गज
- Written By: मृणाल पाठक
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर का इंटरव्यू सेशन काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों मस्ती-मजाक करते हुए दिखाई दे रहे है। जहां कोहली और गौतम ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का भी मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।

रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट डेस्क, नवभारत: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज खेली जानी है। दो मुकाबलों की इस टेस्ट सीरीज से पहले भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर का इंटरव्यू सेशन काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों मस्ती-मजाक करते हुए दिखाई दे रहे है। जहां कोहली और गौतम ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का भी मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।
बीसीसीआई ने विराट कोहली और गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह कई तरह की बात करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच गौतम ने कोहली से कहा कि ”इस शो को अगले मेहमान रोहित शर्मा होंगे, तो ऐसा कौन सा सवाल है जो आप चाहते हैं कि मैं रोहित से पूछूं?”
इस सवाल के जवाब में कोहली मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ”मेरा रोहित से एक साधारण सा सवाल ये है कि वह सुबह भीगे हुए बादाम खाते हैं या नहीं?”
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
यह भी पढ़ें- रिटायर्ड खिलाड़ियों के यू-टर्न पर रोहित शर्मा का जबरदस्त प्रहार, बोले- मैं अपने डिसीजन को लेकर आश्वस्त
कोहली का यह सवाल सुनकर गौतम भी जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगे। साथ ही टीम इंडिया के हेड कोच गौतम ने यह भी कहा कि रोहित कहीं सुबह के 11 बजे के बजाय रात के 11 बजे ना आ जाए।
दरअसल, रोहित शर्मा अपने भुलक्कड़पन के लिए काफी फेमस हैं। वह अक्सर अपने कई महत्वपूर्ण समान भी भूल जाते हैं। जैसे मोबाइल, पासपोर्ट, कार्ड्स आदी। वह होटल में ज्यादातर अपने सामान भूलते हैं। उनके साथी खिलाड़ी कई बार उनकी इस आदत के बारे में बोल चुके हैं। इतना ही नहीं वह टॉस जीतने के बाद यह भी भूल जाते हैं कि उन्हें गेंदबाजी चुनना है कि बल्लेबाजी।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है। इस सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जाना है। यह सीरीज दोनों ही टीम के लिए काफी अहम है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए यह टेस्ट मुकाबले दोनों ही टीम जीतने की कोशिश जरुर करेगी। हालांकि भारत इस WTC की अंक तालिका में सबसे पहले स्थान पर है। ऐसे में टीम इंडिया अपनी जगह बरकरार रखने के लिए यह सीरीज जीतने की जरूर प्रयास करेगा।
Virat kohli and gautam gambhir talked about rohit sharma forgetting habit in interview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














