विराट कोहली IPL से लेंगे संन्यास? RCB के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने से किया इनकार!
Virat Kohli rejects RCB commercial contract: विराट कोहली के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। अगले साल यानी आईपीएल 2026 में कोहली के खेलने पर संदेह बना हुआ है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
विराट कोहली (Image- Social Media)
Virat Kohli IPL Retirement Rumors: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) के सबसे बड़े नामों में से एक विराट कोहली के आईपीएल भविष्य को लेकर अटकलों का बाज़ार गर्म है। खबरों के अनुसार विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से जुड़े एक कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट को IPL 2026 से पहले रिन्यू करने से मना कर दिया है। इस एक शॉकिंग कदम ने उनके आईपीएल संन्यास की अटकलों को और तेज़ कर दिया है।
कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू न करने का क्या मतलब?
RevSportz के खेल पत्रकार रोहित जुगलान की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोहली को अगले सीजन से पहले RCB से जुड़ी एक ब्रांड डील की समीक्षा करनी थी। लेकिन उन्होंने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। जुगलान ने कहा कि अब कयास यह है कि विराट चाहते हैं कि RCB फ्रैंचाइज़ी उनके चेहरे का इस्तेमाल किए बिना अपनी राह तय करे। हालांकि, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि विराट कोहली या RCB की तरफ से इन अटकलों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह सब केवल कयास और रिपोर्ट पर आधारित है।
कप्तानी का ऑफर भी था ठुकराया
रोहित जुगलान ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पिछले साल के मेगा-ऑक्शन से पहले जब कोहली को RCB की कप्तानी का ऑफर दिया गया था, तब भी उन्होंने इसमें रुचि नहीं दिखाई थी। जुगलान के अनुसार कोहली ने कप्तानी के लिए रजत पाटीदार का नाम आगे बढ़ाया और उन्हें पूरा समर्थन दिया। इसके बाद पाटीदार ने RCB को IPL 2025 का खिताब जिताकर इतिहास रच दिया, जिससे कोहली का लंबे समय से चल रहा ट्रॉफी का इंतजार भी खत्म हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
1 रन से टूटा वॉशिंगटन फ्रीडम का सपना, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार जीता MLC का खिताब
यह भी पढ़ें- 50वें टेस्ट मैच में बुमराह की ऐसी गेंद कि स्टंप हवा में उड़कर गिरा दूर, बल्लेबाज रह गया हक्का-बक्का
क्या धोनी की तरह लंबा नहीं चलेगा IPL करियर?
जुगलान ने धोनी के उदाहरण का हवाला देते हुए यह भी कहा कि विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद IPL में शायद इतना लंबा नहीं खेलेंगे। उनका मानना है कि कोहली राष्ट्रीय टीम के लिए वनडे से रिटायर होने के बाद भी धोनी की तरह IPL खेलते रहने की संभावना नहीं है। भले ही RCB ने पाटीदार के नेतृत्व में ट्रॉफी जीत ली हो, लेकिन कोहली अभी भी टीम की पहचान और चेहरा बने हुए हैं।
