-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jasprit Bumrahs Powerful Delivery His 50th Test Match Stumps Flying Leaving Batsman Stunned
50वें टेस्ट मैच में बुमराह की ऐसी गेंद कि स्टंप हवा में उड़कर गिरा दूर, बल्लेबाज रह गया हक्का-बक्का
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs WI 2nd Test: जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए खैरी पियरे को बेहतरीन डिलीवरी पर आउट किया और टीम को अहम सफलता दिलाई।

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- BCCI)
Jasprit Bumrah: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने बेहतरीन खेल दिखाया, जिससे टीम को वेस्टइंडीज पर 270 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी 518 रन बनाकर घोषित की। टॉप ऑर्डर से लेकर मिडिल ऑर्डर तक सभी बल्लेबाजों ने योगदान दिया और विपक्षी गेंदबाजों को थकाकर रख दिया। भारतीय टीम की रणनीति साफ थी। पहले बड़ी बढ़त बनाना और फिर वेस्टइंडीज को दबाव में लाना। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 248 रनों पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने लाजवाब गेंदबाजी की और हर मौके पर बल्लेबाजों को परेशान किया।
जसप्रीत बुमराह की जबरदस्त गेंद
तीसरे दिन लंच ब्रेक के बाद जसप्रीत बुमराह ने गेंद संभाली और तुरंत असर दिखाया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज खैरी पियरे को शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया। यह गेंद इतनी सटीक थी कि पियरे उसका सामना करने की कोशिश में चूक गए और गेंद सीधे स्टंप्स से टकराई। स्टंप गिरने का नज़ारा देखने लायक था। बुमराह की यह डिलीवरी उनके कौशल और धारदार गेंदबाजी की मिसाल थी।
सम्बंधित ख़बरें
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
लेनोक्स की घातक गेंदबाजी ने तोड़ी वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई
बुमराह का 5वां टेस्ट मुकाबला
यह मुकाबला जसप्रीत बुमराह के करियर का 50वां टेस्ट मैच है, जो उनके लिए एक खास मील का पत्थर है। साल 2018 में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई अहम मौकों पर मैच जिताए हैं। अब तक वह टेस्ट क्रिकेट में 223 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनकी यॉर्कर और सटीक लाइन-लेंथ उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार करती है। जब वह लय में होते हैं, तो किसी भी टीम के बल्लेबाजों के लिए उनका सामना करना आसान नहीं होता।
Timber Strike! 💪 Jasprit Bumrah doing what he does best! 👌 Wicket no. 9️⃣ for #TeamIndia Updates ▶ https://t.co/GYLslRyLf8#INDvWI | @IDFCFIRSTBank | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/S8fXWsHdfl — BCCI (@BCCI) October 12, 2025
कुलदीप यादव ने झटके पांच विकेट
वहीं, इस मैच में कुलदीप यादव का प्रदर्शन भी देखने लायक रहा। उन्होंने अपनी स्पिन का जादू दिखाते हुए वेस्टइंडीज की पहली पारी में पांच विकेट झटके। उनके आगे कैरेबियाई बल्लेबाजों के कदम लड़खड़ा गए। कुलदीप के अलावा रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली। इन सभी गेंदबाजों की बदौलत मेज़बान टीम मात्र 248 रनों पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से एलिक एनाथाजे ही कुछ संघर्ष कर सके, जिन्होंने 41 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की बड़ी चाल! मैच के दौरान टीम में दिखेगा ये बदलाव
मैच की मौजूदा स्थिति पर नज़र डालें तो भारत पूरी तरह से नियंत्रण में है। पहली पारी की 270 रनों की बढ़त के साथ टीम जीत की ओर मज़बूती से बढ़ रही है। बुमराह और कुलदीप की जोड़ी ने इस मैच में यह साबित कर दिया कि जब भारतीय गेंदबाज लय में हों, तो उन्हें रोक पाना नामुमकिन है।
Jasprit bumrahs powerful delivery his 50th test match stumps flying leaving batsman stunned
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिंहस्थ 2028: 18,400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की होगी थर्ड पार्टी निगरानी, CEIL के जिम्मे क्वालिटी ऑडिट
Jul 22, 2026 | 01:11 PMArrest Netanyahu: ममदानी का यू-टर्न, बोले- नेतन्याहू की गिरफ्तारी का हक सिर्फ अमेरिकी संघीय सरकार को
Jul 22, 2026 | 01:10 PMकुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 01:08 PMNational Flag Adoption Day: हर बार तिरंगा लहराते हैं, लेकिन क्या जानते हैं इसके रंगों और अशोकचक्र का असली अर्थ
Jul 22, 2026 | 01:07 PMईरान के साथ जंग में US ने बहाए 37.5 अरब डॉलर, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सीनेट में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
Jul 22, 2026 | 01:07 PMशरद पवार और नरेंद्र मोदी के बीच पकी कैसी खिचड़ी, दिल्ली की इस फोटो ने कयासों का गर्म किया बाजार
Jul 22, 2026 | 01:03 PMतानाशाही का अंत! सामना से उद्धव ठाकरे का मोदी सरकार पर तीखा हमला, युवा आक्रोश से डरी BJP?
Jul 22, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM














