IND vs SA: मैं आजाद महसूस कर रहा हूं…वनडे सीरीज जीतने के बाद कोहली का विराट बयान
Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन मैचों में 302 रन बनाए। उन्होंने कहा कि टीम के लिए योगदान करके खुशी हो रही है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Virat Kohli Reflects With Gratitude: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से मुकाबले को जीत लिया और सीरीज अपने नाम किया है। इन तीन मैचों की सीरीज में विराट कोहली को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया, जिन्होंने 3 मुकाबलों में 151 की औसत के साथ 302 रन बनाए।
विराट कोहली ने रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में 135 रन बनाए, जिसके बाद रायपुर में दूसरे वनडे मैच के दौरान 102 रन की पारी खेली। विशाखापत्तनम में कोहली ने नाबाद 65 रन जड़े। इसके साथ ही विराट कोहली ने लगातार चौथी पारी में 50 प्लस स्कोर किया है। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में भी नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी।
शनिवार को मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कोहली ने कहा कि मैंने इस सीरीज में जिस तरह से खेला है, वह मेरे लिए सबसे संतोषजनक रहा। मैं मन ही मन बहुत आजाद महसूस कर रहा हूं। मैंने अपने स्तर को बनाए रखने और असर डालने की कोशिश की है। मैं लंबे समय तक और परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी कर सकता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
IND A vs AFG A: भारत और अफगानिस्तान के मैच में बारिश ने दी दस्तक, 49 ओवर का हुआ मुकाबला
IND A vs AFG A: श्रीलंका में टीम इंडिया का धमाका, 11 ओवर में ही ठोक दिए 97 रन, प्रभसिमरन का तूफानी अंदाज
खुशी है कि टीम के लिए योगदान दे रहा हूं
कोहली ने कहा, “आपके जीवन में कई ऐसे दौर आते हैं जब आपको खुद पर शक होता है। आप नर्वस महसूस करते हैं, खासकर बैटिंग में, जहां एक गलती आपको भारी पड़ सकती है। यह एक पूरा सफर है। हमें बेहतर होना है। एक बेहतर इंसान बनना है। मैं नकारात्मक सोच के पैटर्न को समझ सकता हूं। इसे जानना और इस पर काम करना मेरे स्वभाव में मदद करता है। मुझे खुशी है कि मैं अभी भी टीम के लिए योगदान दे रहा हूं।”
यह भी पढ़ें: IND vs SA: यशस्वी जायसवाल ने हासिल किया बड़ा मुकाम, ODI में पहला शतक जड़कर खास लिस्ट में हुए शामिल
विराट कोहली ने इस सीरीज में 12 छक्कों के साथ 24 चौके लगाए हैं। उन्होंने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने जाने के बाद कहा, “जब मैं खुलकर खेलता हूं, तो मुझे पता होता है कि मैं छक्के मार सकता हूं। पहले मुकाबले में खेली गई पारी इस सीरीज की सबसे अच्छी पारी थी। मैं ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से नहीं खेला था, लेकिन उस दिन की ऊर्जा ने मुझे जोखिम लेने में मदद की।”
मुकाबले का हाल
विशाखापत्तनम में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 47.5 ओवरों में 270 रन पर सिमट गई। इस पारी में क्विंटन डी कॉक ने सर्वाधिक 106 रन बनाए। मेजबान टीम की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 4-4 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में भारत ने 39.5 ओवरों में 9 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की। टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने 116 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 75 रन टीम के खाते में जोड़े। विराट कोहली ने नाबाद 65 रन बनाए।
