रांची में शतक के जश्न के बीच सुरक्षा में सेंध, मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, सम्मान में छुए पैर
Ranchi Stadium Security Breach: विराट कोहली के शतक पूरा करते ही रांची वनडे में बड़ी सुरक्षा चूक हुई। एक फैन मैदान में घुसकर कोहली के पैर छू गया, जिससे मैच के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
- Written By: संजय बिष्ट
रांची वनडे के दौरान शतक के बाद विराट कोहली के पैर छूचा फैन (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में रविवार (30 नवंबर) को एक गंभीर सुरक्षा चूक सामने आई। विराट कोहली के शतक पूरा करते ही एक उत्साही फैन सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान के बीच पहुंच गया और कोहली के पैर छू लिए। यह घटना लाइव मैच के दौरान हुई, जिससे स्टेडियम प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।
कोहली के शतक के तुरंत बाद फैन की एंट्री
38वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 103 गेंदों में अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया और हवा में कूदकर जश्न भी मनाया। इसी दौरान अचानक एक दर्शक तेजी से दौड़ता हुआ मैदान में घुस आया और कोहली के बिल्कुल करीब पहुंच गया।
सुरक्षा कर्मियों के प्रतिक्रिया देने से पहले ही फैन ने कोहली के पैर छू लिए। सौभाग्य से खिलाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन यह क्षण सभी के लिए चौंकाने वाला था।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
BREAKING: टीम इंडिया को लगा सबसे तगड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से अचानक बाहर हुए विराट कोहली, फैंस हैरान
BCCI के एक फैसले से खुश हुए रोहित और विराट के करोड़ों फैंस, इस साल दोनों Team India के लिए खेलेंगे 20 वनडे!
पहली बार नहीं, कई बार हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान में घुसने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मौकों पर कोहली के फैंस ने सुरक्षा तोड़कर मैदान में प्रवेश किया है।
साल की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी के दौरान जब कोहली दिल्ली के लिए रेलवे के खिलाफ खेल रहे थे, तब भी अरुण जेटली स्टेडियम में एक फैन मैदान पर पहुंच गया था।
रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों को लेकर भी ऐसी घटनाएं कई बार सामने आती रही हैं। फैंस की भावनाएं अपनी जगह हैं, लेकिन मैच के दौरान मैदान में घुसना सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जाता है।
खिलाड़ियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
चलते हुए मैच में दर्शक का मैदान में घुस जाना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर कमी को दर्शाता है। ऐसा कदम न केवल खेल में बाधा डाल सकता है, बल्कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए भी जोखिम पैदा करता है। रेलवे के खिलाफ रणजी मैच के बाद दिल्ली के गेंदबाज शिवम शर्मा ने भी ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई थी और कहा था कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाने के लिए कड़ी सुरक्षा जरूरी है।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने ODI में जड़ा 52वां शतक, तोड़ा सचिन तेंदलुकर का महारिकॉर्ड, जश्न में डूबे फैंस
रांची में कोहली का शानदार रिकॉर्ड जारी
सुरक्षा चूक की इस घटना के बावजूद रांची में विराट कोहली का बल्ला जोरदार गरजा। उन्होंने यहां अपने वनडे करियर का 52वां शतक जड़ा और रांची में अपने शानदार रिकॉर्ड को और मजबूत किया। इस मैदान पर यह उनका पांच पारियों में तीसरा शतक है। कोहली ने रांची में अब तक 5 पारियों में 173 से अधिक रन बनाए हैं। उनकी पिछली पारियों में 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 77, 2014 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 139, 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 और 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 123 रन शामिल हैं। अब उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 135 रनों की शानदार पारी खेली।
