Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विराट कोहली का इंस्टाग्राम फिर हुआ एक्टिव, फैन्स में मच गया था हड़कंप, क्यों हुआ था गायब?

Virat Kohli का इंस्टाग्राम अकाउंट ड‍िलीट होने के बाद वापस हो गया है, यह शुक्रवार को अचानक ड‍िएक्ट‍िव हो गया था। हालांकि यह सब क्यों हुआ, इसके पीछे की वजह क्या थी, अब तक साफ नहीं है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 30, 2026 | 09:13 AM

विराट कोहली (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Virat Kohli Instagram Account: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट शुक्रवार तड़के अचानक गायब हो गया। 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इस अकाउंट को खोलने पर यूजर्स को ‘प्रोफाइल उपलब्ध नहीं है’ या ‘यूजर नॉट फाउंड’ जैसे मैसेज दिख रहे थे। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। साथ ही विराट कोहली के भाई विकास कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी यही मैसेज दिख रहा था। फैंस पूछ रहे थे कि क्या सबकुछ ठीक है? या फि कुछ बड़ा होने वाला है?

क्रिकेट स्टार विराट कोहली की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग किसी भी सेलिब्रिटी के लिए मिसाल है। उनके 27 करोड़ (270 मिलियन) फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में अकाउंट के अचानक गायब होने से फैन्स के बीच सवाल खड़े हो गए। कई लोगों ने उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में भी इस घटना को लेकर आश्चर्य और चिंता जताई।

वापस एक्टिव हुआ कोहली का अकाउंट

हालांकि, कुछ ही घंटों बाद विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा एक्टिवेट हो गया। अकाउंट के वापस आते ही फैन्स ने राहत की सांस ली। फिलहाल, कोहली या उनकी टीम की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सम्बंधित ख़बरें

Sister’s Day 2026: बहन के साथ फोटोशूट के लिए ट्राई करें 10 स्टाइलिश Instagram Poses, हर तस्वीर लगेगी परफेक्ट

Happy Friendship Day 2026: दोस्तों को भेजें दिल जीत लेने वाले विशेज, इंस्टा मैसेज और व्हाट्स ऐप स्टेटस

World Cup 2027 Venues: अफ्रीका में विराट कोहली का बल्ला उगलता है आग, जानिए 12 वेन्यू पर कैसा है रिकॉर्ड

Virat Kohli on Rahane Retirement: रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने दी बधाई, बताया फेवरेट टेस्ट बैटिंग पार्टनर

इससे यह साफ नहीं हो पाया कि अकाउंट तकनीकी कारणों से डिएक्टिव हुआ था या यह कोहली का निजी फैसला था। वहीं सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या अकाउंट हैक तो नहीं हुआ था। इस मामले ने और भी तूल तब पकड़ा जब कोहली के भाई विकास कोहली (Vikas Kohli) का इंस्टाग्राम अकाउंट भी शुक्रवार सुबह से सर्च में गायब हो गया।

दुनिया भर में फैन फॉलोइंग

विराट कोहली न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में सबसे ज़्यादा फैन फॉलोइंग वाले खिलाड़ियों में से एक हैं और उनका डिजिटल प्रभाव क्रिकेट मैदान से कहीं आगे तक फैला हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया से उनका अचानक गायब होना चर्चा का विषय बन गया था।

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, आयरलैंड के खिलाड़ी ने टी20 में रचा इतिहास, बने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी

क्रिकेट की बात करें तो विराट हाल ही में शानदार फॉर्म में नजर आए थे। 18 जनवरी को इंदौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में उन्होंने 108 गेंदों में 124 रनों की शानदार पारी खेली थी, हालांकि उनके शतक के बावजूद भारत को जीत नहीं मिल सकी। अब विराट करीब छह महीने बाद, 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज़ के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे।

Virat kohli instagram account back insta account deleted reactivated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2026 | 09:13 AM

Topics:  

  • Instagram
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.