-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Gets Felicitated By Ddca For His 100th Test Appearance He Played Three Years Ago
Ranji Trophy में 6 रन पर आउट होने के बाद भी विराट कोहली को DDCA ने किया सम्मानित, इस खास उपलब्धि के लिए दिया गया सम्मान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रणजी ट्रॉफी में कोहली महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद विराट कोहली को सम्मानित किया गया। इस दौरान विराट कोहली के बचपन के कोच भी मौजूद रहे।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की लगभग 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी हुई। हालांकि यह वापसी यादगार नहीं रही। विराट कोहली महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद विराट कोहली को सम्मानित किया गया। इस दौरान विराट कोहली के बचपन के कोच भी मौजूद रहे।
विराट कोहली को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने 100 टेस्ट मैच खेलने के लिए सम्मानित किया। विराट कोहली ने अपना 100वां टेस्ट मुकाबला मार्च 2022 में खेला था। उन्हें 100वें टेस्ट खेलने के लिए डीडीसीए ने खास सम्मान से सम्मानित किया। कोहली ने उस ऐतिहासिक मैच के बाद से 23 और टेस्ट मैच खेले हैं। लेकिन यह देखते हुए कि वह नवंबर 2012 के बाद से अपने पहले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं, डीडीसीए ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया।
100 टेस्ट खेलने वाले दिल्ली के तीसरे खिलाड़ी बने
दिल्ली के खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और इशांत शर्मा ने विराट से पहले 100 टेस्ट खेलने का उपलब्धि हासिल की थी। दिल्ली के खिलाड़ी के तौर पर 100वां टेस्ट खेलने वाले विराट कोहली तीसरे खिलाड़ी बने। दिल्ली के रणजी ट्रॉफी खेलने पहुंचे विराट कोहली ने दूसरे दिन डीडीसीए के अधिकारियों ने सम्मानित किया। डीडीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि यह लंबे समय से लंबित था। वह यहां थे इसलिए हमने उन्हें सम्मानित करने का सोचा।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
ENG vs IND: रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, गांगुली-द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड को किया पीछे
सिर्फ एक चौके से विराट बने नंबर-1! इंग्लैंड में कोई भारतीय नहीं कर पाया था ये कमाल, 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
डीडीसीए ने किया सम्मानित
इस अवसर पर डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने उन्हें स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट की। संक्षिप्त सम्मान समारोह दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद हुआ। इस दौरान विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा मौजूद थे। विराट कोहली ने राजकुमार शर्मा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया कोहली को जो मोमेंटो दिया गया उसमें लिखा है कि भारतीय क्रिकेट और दिल्ली के लिए उनके अपार योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया है। पिछले साल टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद डीडीसीए ने कोहली के परिवार के एक सदस्य को 75 लाख रुपये का चेक दिया था। कोहली सुबह के सत्र में छह रन बनाकर आउट हो गए थे।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कोहली को देखने के लिए लगा दर्शकों का जमावड़ा
विराट कोहली की रणजी ट्रॉफी वापसी तो अच्छी नहीं रही। लेकिन दर्शकों ने इसे यादगार बनाने की पूरी कोशिश। पहले दिन लगभग 20 हजार दर्शक पहुंचे थे। वहीं दूसरे दिन भी विराट को देखने के लिए खचाखच भीड़ थी। लेकिन उनके 6 रन पर आउट होने के बाद स्टेडियम खाली हो गया।
Virat kohli gets felicitated by ddca for his 100th test appearance he played three years ago
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर: चोर के हौसले बुलंद! एक ही दुकान में 48 घंटे में दूसरी चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Jul 22, 2026 | 05:05 PMDelhi Police: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
Jul 22, 2026 | 05:04 PMदो यूनिफॉर्म के लिए सिर्फ 600 रुपये? शिवानी दाणी ने शिक्षा विभाग को लौटाया प्रस्ताव
Jul 22, 2026 | 05:03 PM5 मिनट में नरीमन प्वाइंट से कफ परेड! दक्षिण मुंबई की दो मेगा परियोजनाओं पर आज अहम फैसला
Jul 22, 2026 | 04:59 PMपटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:57 PMCM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
Jul 22, 2026 | 04:44 PMविराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
Jul 22, 2026 | 04:43 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM













