-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Does Not Share Cricket Related Posts On Social Media Because Of Bcci Know Reason Champions Trophy
बीसीसीआई की वजह से विराट को पड़ रही गालियां, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बावजूद ट्रोल हो रहे किंग कोहली!
- Written By: मृणाल पाठक
अब सभी के दिमाग में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि भले अब विराट कोहली ने ऐसा क्या कर दिया है जिसकी वजह से वह ट्रोल होने लगे हैं, वो भी बीसीसीआई की वजह से?

विराटा कोहली (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है, जिसके बाद हर कोई भारत को बधाई देने में जुट गया है। भले ही भारत ने 9 मार्च को ये खिताब जीता है, लेकिन फैंस अपनी टीम की जीत का जश्न आज भी मना रहे हैं। इस टूर्नामेंट में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की, उन्होंने जिस तरह पाकिस्तान के खिलाफ अपने खेल दिखाया है, उसे देखकर फैंस उनके दीवाने होते जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जिसकी वजह बीसीसीआई को माना जा रहा है।
अब सभी के दिमाग में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि भले अब विराट कोहली ने ऐसा क्या कर दिया है जिसकी वजह से वह ट्रोल होने लगे हैं, वो भी बीसीसीआई की वजह से? तो आपको बता दें कि कोहली अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं।
कोहली ने तोड़ा फैंस की उम्मीद
सभी को उम्मीद थी कि विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ या फिर ट्रॉफी के साथ अपनी फोटो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बजाए एक एनर्जी ड्रिंक के विज्ञापन का वीडियो शेयर कर दिया। जिसे देखकर फैंस निराश हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
क्यों ट्रोल हो रहे विराट?
किंग कोहली के विज्ञापन के पोस्ट को देखकर फैंस का गुस्सा फूट गया। लोग उन्हें विज्ञापन के ही पोस्ट पर खरी-खोटी सुनाने लगे हैं। कुछ लोग अभी भी उनसे चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर करने अनुरोध भी कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कोहली के चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़े पोस्ट शेयर ना करने की वजह बीसीसीआई को मान रहे हैं।
BCCI बना बड़ी वजह!
फैंस विराट कोहली के सोशल मीडिया पर क्रिकेट से जुड़े पोस्ट शेयर ना करने की वजह बीसीसीआई को मानते हैं। उनके हिसाब से बीसीसीआई की वजह से कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करना छोड़ दिया है। दरअसल, एक रिपोर्ट की मानें तो अगस्त 2023 में कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर यो-यो टेस्ट का स्कोर शेयर किया था, जिसकी वजह से बीसीसीआई ने कोहली को फटकार लगाई थी और बाद में कोहली ने वो टेस्ट स्कोर डिलीट कर दिया था।
किए केवल 3 क्रिकेट से जुड़े पोस्ट
उसके बाद से विराट कोहली ने अब तक केवल चार पोस्ट क्रिकेट से जुड़े शेयर किए हैं। एक 2023 अगस्त में ही किए हैं, जबकि बाकि के तीन पोस्ट उन्होंने 2024 में किए हैं। जिसमें से दो पोस्ट टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद के हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि वह चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी कुछ न कुछ पोस्ट जरूर शेयर करेंगे।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एड प्लेटफार्म बनकर रह गए कोहली के अकांउट्स
इतना ही नहीं, फैंस का मानना है कि अब कोहली के सोशल मीडिया अकांउट्स केवल एक प्लेटफार्म बनकर रह गए हैं। जहां वह केवल अपने एड के पोस्ट शेयर करते रहे हैं। उसके अलावा ने क्रिकेट या अपने लाइफ अपडेट्स डालना छोड़ दिया है। ऐसे में कई लोग बीसीसीआई को भी इस वजह से ट्रोल कर रहे हैं।
Virat kohli does not share cricket related posts on social media because of bcci know reason champions trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














