विराट कोहली ने पोंटिंग और सहवाग को छोड़ा पीछे, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Virat Kohli: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलते ही एक बड़ा कारनामा किया। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Virat Kohli Breaks Record Of Most 100s vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने इस मामले में रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा।
दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 7वां शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 शतक लगाए थे। इसके साथ ही वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक
| खिलाड़ी | देश | मैच | रन | शतक |
|---|---|---|---|---|
| विराट कोहली | भारत | 36* | 1873* | 7* |
| रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 51 | 1971 | 6 |
| वीरेंद्र सहवाग | भारत | 23 | 1157 | 6 |
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 42 | 1750 | 5 |
| सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 47 | 1519 | 5 |
विराट कोहली ने न्यूज़ीलैंड (ब्लैक कैप्स) के खिलाफ अपनी पिछली वनडे सेंचुरी 15 नवंबर, 2023 को लगाई थी। यह शतक उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जमाया था, जहां कोहली ने शानदार 117 रन की पारी खेली थी। उस ऐतिहासिक मुकाबले में कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 50वां शतक पूरा किया था, जिसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का सबसे ज़्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था।
सम्बंधित ख़बरें
मौजूदा क्रिकेटर्स के लिए ‘माउंट एवरेस्ट’ हैं सचिन के ये 5 रिकॉर्ड! मास्टर ब्लास्टर के जन्मदिन पर खास रिपोर्ट
World Cup दहलीज पर, फिर भी बुमराह को ODI सीरीज से रेस्ट? समझिए BCCI के इस सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
विराट कोहली भी पीछे छूटे, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप की रेस में जलवा, इस नंबर पर किया कब्जा
Abhishek Sharma ने DC के खिलाफ ठोका तूफानी शतक, विराट कोहली की बराबरी तो रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें: तीसरे वनडे में फेल होने के बाद रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, भारत में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा शतक
| खिलाड़ी | देश | मैच | रन | शतक |
|---|---|---|---|---|
| विराट कोहली | भारत | 60 | 3138* | 10* |
| जैक कैलिस | दक्षिण अफ्रीका | 67 | 3071 | 9 |
| जो रूट | इंग्लैंड | 53 | 3097 | 9 |
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 66 | 3345 | 9 |
| राहुल द्रविड़ | भारत | 46 | 2691 | 8 |
| रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 69 | 3145 | 8 |
| वीरेंद्र सहवाग | भारत | 38 | 2130 | 8 |
विराट कोहली का 85वां शतक
विराट कोहली ने इस शतक के साथ वनडे क्रिकेट में अपना 54वां शतक लगाया। इसके साथ ही विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट में 85वां शतक है। विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही सक्रिय है। बाकी टेस्ट क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से कोहली ने संन्यास ले लिया है। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने 30 शतक लगाए। वहीं टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली ने 1 विकेट चटकाए।
