विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Most runs in IPL chases: आईपीएल 2026 में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 69 रन बनाकर रन चेज रिकॉर्ड तोड़ा और देवदत्त पडिक्कल ने भी शानदार पारी खेली।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Virat Kohli: शनिवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। आरसीबी की जीत में बल्ले से अहम भूमिका विराट कोहली ने निभाई। कोहली ने 69 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ ही आईपीएल में एक और बड़ी उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है।
कोहली आईपीएल में रनों का पीछा करते हुए 4 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली के आसपास भी कोई खिलाड़ी मौजूद नहीं है। दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर है। जो लगभग 800 रन पीछे हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में रन चेज के दौरान अब तक 4027 रन बनाए हैं।
आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक रन
- 4027 – विराट कोहली*
- 3285 – डेविड वार्नर
- 3238 – रोहित शर्मा
- 2843 – शिखर धवन
- 2832 – रॉबिन उथप्पा
सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली के सलामी जोड़ीदार फिल साल्ट महज 8 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। विराट बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। वहीं, पडिक्कल भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 26 गेंदों में 61 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
आरसीबी के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड
कोहली-पडिक्कल की दमदार पारियों के बूते आरसीबी ने 202 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल करते हुए इतिहास रचा। आईपीएल में सबसे कम ओवरों में 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने का रिकॉर्ड अब आरसीबी के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 210 रनों के लक्ष्य को 15.5 ओवर में हासिल किया था।
यह भी पढ़ें: RCB को जीत दिलाने के बाद विराट कोहली का दिखा रोमांटिक अंदाज, बीच मैदान से दिया फ्लाइंग किस; वायरल हुआ VIDEO
आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में जैकब डफी का प्रदर्शन भी शानदार रहा। आईपीएल के अपने डेब्यू मुकाबले में डफी ने सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए। टीम की ओर से कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए।
